UP News: 'न घर की न घाट की' पति-बेटे को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला दो हफ्ते में लौटी, सड़क पर रहने को मजबूर
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद से प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। रामपुर जनपद में एक महिला गांव के ही रहने वाले अपने प्रेमी के साथ पति और बच्चों को छोड़कर फरार हो गई।
घर से फरार होने के बाद करीब 2 सप्ताह तक महिला अपने प्रेमी के साथ रही। उसके बाद प्रेमी का जब मन भर गया तो उसने उसे छोड़ दिया। अब महिला अपने घर पहुंची तो पति भी उसे रखने के लिए तैयार नहीं है।

ऐसे में पति और बेटे को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला के घर वापस लौट के बाद लोगों का कहना है कि महिला अब ना घर की रही ना घाट की रही। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
मसवासी क्षेत्र के गांव का है मामला: यह पूरा मामला रामपुर जनपद के मसवासी क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले एक शख्स की शादी 6 साल पहले एक युवती से हुई थी।
शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक रहा और महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटा 5 साल का है। इसी बीच महिला की मुलाकात गांव के रहने वाले एक शख्स से हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ी तो दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।
बताया जा रहा है कि कोई दिन पहले महिला अपने पति और बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। उसका पति उसकी काफी तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
बताया जा रहा है की प्रेमिका जी भर गया तो उसने महिला से किनारा कर लिया। अब करीब 15 दिन बाद शुक्रवार को महिला अपने घर वापस लौट आई। वापस लौट के बाद महिला के पति ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications