UP News: पति चलाता था ट्रक, पत्नी बीमारी के बहाने डॉक्टर संग करती थी रोमांस, पोल खुलने से पहले दोनों हुए फरार
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रामपुर जनपद में एक ट्रक चालक अपनी बीमार पत्नी को झोलाछाप डॉक्टर के पास उपचार करने के लिए ले गया था। इस दौरान उसकी पत्नी और डॉक्टर के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
बताया जा रहा है कि पति जब ट्रक चलाने चला जाता था तो पत्नी बीमारी का बहाना बनाकर डॉक्टर के पास चली जाती थी। इस दौरान पत्नी और डॉक्टर रोमांस करते थे। यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा लेकिन ट्रक चालक इसकी भनक तक नहीं लगी।

बाद में जब ट्रक चालक की पत्नी डॉक्टर के साथ फरार हो गई तो ट्रक चालक को पूरा मामला पता चला। परेशान ट्रक चालक पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज नहीं की गई। उसके बाद उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी डॉक्टर तथा महिला की तलाश कर रही है।
सैफनी थाना क्षेत्र के रहने वाले पति ने आरोप लगाया कि करीब छह माह पहले उसकी पत्नी बीमार थी। पत्नी को दवा दिलाने के लिए वह झोलाछाप डॉक्टर रवि किशन के पास पहुंचा। रवि किशन द्वारा उसकी पत्नी को दवा दिया गया। उसके बाद वह अपनी पत्नी को वापस घर लेकर चला आया।
उसने आरोप लगाया कि उसके बाद जब वह ट्रक चलाने चला जाता था तो पत्नी बीमार होने की बात कहती थी। ऐसे में ड्राइवर पति द्वारा उसे डॉक्टर के पास जाकर दवा लेने की सलाह दी जाती थी। धीरे-धीरे डॉक्टर ने उसकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसा लिया।
उसके बाद अक्सर ही उसकी पत्नी बीमार होने का बहाना बनाकर डॉक्टर के पास चली जाती थी। उसने बताया कि एक दिन वह घर आया तो पता चला कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है। काफी खोजबीन करने के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर झोलाछाप डॉक्टर लेकर फरार हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications