UP News: शादी के बाद महिला के घर उसका भाई बनकर आता था प्रेमी, 12 साल बाद मिला मौका तो कर दिया कांड
UP News: यूपी के रामपुर जनपद से प्रेम प्रसंग का एक ऐसा माला आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। रामपुर में एक महिला की शादी होने के बाद 12 साल तक उसका मुंहबोला भाई बनकर प्रेमी उससे मिलने के लिए आता था।
12 साल बाद एक दिन महिला का पति 14 दिन के लिए बाहर कमाने गया तो मौका मिलते ही प्रेमी महिला और उसके बच्चों को लेकर फरार हो गया। वापस लौटने के बाद पति को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसके पैराें तले जमीन खिसक गई।

अपनी पत्नी और बच्चों को काफी खोजने के बाद पति थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस विवाहिता और उसके बच्चों की खोजनबीन में जुटी है। वहीं मामले को सुनकर हर कोई हैरान है।
दरअसल, यह पूरा मामला रामपुर जनपद के मिलकखानम क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स की शादी 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही बाजपुर निवासी एक युवक उसकी पत्नी से मिलने के लिए आने लगा।
पति ने जब उसके बारे में पूछा तो पत्नी ने बताया कि वह उसका मुंह बोला भाई है। उसके बाद पति ने कोई आपत्ति नहीं की। धीरे-धीरे समय गुजरता रहा और वह शख्स साल छह महिने में महिला से मिलने के लिए आता था। महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया, फिर भी प्रेमी का उसके घर आना जाना रहता था।
शादी के 12 साल बीत जाने के बाद पिछले माह महिला का पति बाहर कमाने के लिए गया और करीब पंद्रह दिन तक बाहर ही रहा। वहां से जब वह लौटकर आया तो उसकी पत्नी और बच्चे घर पर नहीं मिले। उसके बाद वह ससुराल के लोगों से संपर्क किया।
उसकी पत्नी अपने मायके भी नहीं पहुंची, ऐसे में उसने मुंह बोले भाई को फोन किया लेकिन उसका नंबर बंद था। पड़ोस के लोगों द्वार भी पति को बताया कि जब वह बाहर कमाने गया था तो महिला का मुंह बोला भाई उसके घर आया था।
ऐसे में पति द्वारा उस शख्स के खिलाफ पत्नी और बच्चों को लेकर भागने से संबंधित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाजपुर निवासी भोला नामक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला दर्ज कर पुलिस फरार महिला उसके बच्चों और प्रेमी की तलाश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications