आजम के 'आंसुओं' ने बचाया रामपुर का किला! पत्नी तजीन ने भाजपा प्रत्याशी को दी मात
रामपुर। उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2019 में राज्य की चर्चित सीट रामपुर पर आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा ने एक बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। 24 अक्टूबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई थी। इसी के साथ ही तजीन फातिमा ने बढ़त बना रखी थी। उन्होंने बीजेपी के भारत भूषण गुप्ता को चुनाव नतीजों में 7727 वोटों से मात दी है। तजीन फतिमा को 79037 वोट मिले हैं, जबकि भारत भूषण को 71310 वोट मिले हैं।

बता दें, आजम खान के लोकसभा जाने के बाद रामपुर में उपचुनाव हुआ था। 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। 24 अक्टूबर को सुबह आठ बजे मतगणना के साथ आजम की पत्नी और रामपुर उपचुनाव में उम्मीदवार तजीन फातिमा ने बढ़त बना रखी थी। उन्होंने बीजेपी के भारत भूषण गुप्ता को चुनाव नतीजों में 7727 वोटों से मात दी है। बता दें, तजीन फातिमा वर्तमान में उत्तर प्रदेश से ही राज्यसभा की सांसद हैं। रामपुर से चुनाव जीतने के बाद वह राज्यसभा से इस्तीफा दे देंगी।
यूपी उपचुनाव में 11 सीटों में से राज्य की रामपुर सीट सबसे ज्यादा चर्चित थी। रामपुर को सपा सांसद आजम खान का गढ़ माना जाता है। वहीं, आजम खान पर दर्ज हुए दर्जनों मुकदमे और उसकी वजह से आजम को चुनाव प्रचार में सहानुभूति बटोरने का पूरा मौका मिल गया। माना जा रहा है कि आजम खान की इमोशनल होकर जनता के सामने वोट अपील करना भी उनकी पत्नी तजीन फातिमा की बड़ी जीत का एक कारण है।












Click it and Unblock the Notifications