खो गया प्यारा तोता, मालकिन ने खोजने वाले को 20000 देने का किया ऐलान

Rampur news, रामपुर। यूपी के रामपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां नवाब खानदान का बोलने वाला मिटठू(तोता) बेटा गायब हो गया है। नवाबी खानदान का यह तोता जब से गायब हुआ है उसकी मालकिन इसके वियोग में बाट जोह रही है। तोते को वापस लाने के लिए नवाब खानदान की बेटी ने मिटठू को ढूंढकर लाने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया गया है। तोते की मालकिन अपने तोते से बेहद मोहब्बत करती है।

लाने वाले को मिलेगा 20 हजार का इनाम

लाने वाले को मिलेगा 20 हजार का इनाम

'तोता लाइए और 20 हजार ले जाइए! गौर से देखिए इस तोते को यह कोई आम तोता नहीं बल्कि खासम खास तोता है। यह बोलने वाला तोता है जो नवाबी खानदान से ताल्लुक रखता है।' ऐसी घोषणा इलाके में करवा दी है। जिला रामपुर में नवाबों का दौर रहा है। रियासतकालीन नवाबों से ताल्लुक रखने वाले सनम अली खान उर्फ सनम बी का यह तोता है।

मालकिन के पास 8 साल से है तोता

मालकिन के पास 8 साल से है तोता

दरअसल 13 फरवरी से पिंजरा खुलने पर तोता उड़ गया और तब से तोता वापिस नहीं मिला। सनम अली खान नवाबी खानदान के जाफर मियां की बेटी हैं। शहर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पीछे रहने वाली सनम अली खान इसकी जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। मिटठू बेटा उनकी जिन्दगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। सुबह से लेकर शाम तक, रात दिन यह मिटठू मियां सनम अली खान के साथ रहता है। यह खास तोता उनके पास आठ साल से है।

इलाके में बंटवाए पम्पलेट

इलाके में बंटवाए पम्पलेट

इसी जुदाई में सनम को अपनी जिन्दगी कुछ अधूरी और खाली-खाली सी महूसस हो रही है। इस बेचैनी के चलते उन्होंने नवाबी तोते का पता बताने वाले को दस और ढूंढकर लाने वाले को 20 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। इसके लिए बकायदा रिक्शे में लाउडस्पीकर से ऐलान करवाया जा रहा है। पम्पलेट बांटे जा रहे हैं। इस ऐलान के चलते नवाबी तोता जिले भर में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: मऊ: जमीन विवाद में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+