आजम खान के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे RLD चीफ जयंत चौधरी, कही ये बात

रामपुर, 20 अप्रैल: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी बुधवार को सपा नेता आजम खान के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। आजम खान के परिवार से मुलाकात के बाद जयंत चौधरी मीडिया से बातचीत के दौरान सपा में बिखराव के सवाल पर जवाब देने से बचते नजर आए। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच मतभेद की खबर की एक तरह से पुष्टि कर दी। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में अलग-अलग मत होना, उस दल में लोकतंत्र के जीवित होने का प्रमाण है।

RLD chief Jayant Chaudhary met family members of senior SP leader Azam Khan in Rampur

लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य गवाह से मिलने रामपुर आए थे जयंत चौधरी

जयंत चौधरी ने कहा कि वह लखीमपुर कांड के मुख्य गवाह से मिलने रामपुर आए थे, तो साथ ही आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी डॉ. तंज़ीन फातिमा से भी मिलने आ गए। उन्होंने कहा, 'आजम खान वरिष्ठ नेता हैं। मेरे परिवार और खान परिवार के बीच तीन पीढ़ियों के संबंध हैं।' जयंत ने आगे कहा, 'मैं यहां किसी दल या नेता का पक्ष रखने नहीं आया हूं, बल्कि मेरी संवेदना इस परिवार के साथ है। जिस तरीके से इस परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है, यह लोग हिम्मत वाले हैं और लड़ते रहे।'

आजम खान के स्वास्थ्य का लेकर की बातचीत

Recommended Video

    Bulldozer Action पर बोले RLD Supremo Jayant Choudhary- यह गैर-कानूनी और असंवैधानिक | वनइंडिया हिंदी

    जयंत चौधरी ने बताया कि उन्होंने आजम खान के परिवार से उनको लेकर काफी बातचीत की। उनके स्वास्थ्य को लेकर मेदांता में उन्हें जो सुविधाएं प्रशासनिक तौर से मिलनी चाहिए थी और जो उनके मुकदमे चल रहे हैं उनकी जिस गति से सुनवाई होनी चाहिए थी, वैसी नहीं हो पा रही है। इसके अवाला उत्तर प्रदेश में बुलडोजर के द्वारा हो रही कार्रवाई पर जयंत चौधरी ने कहा कि यह गैर-क़ानूनी है और गैर संवैधानिक भी है। इसका क़ानून में कोई आधार नहीं है। अगर कोई अपराधी भी है, तो उस पर भी क़ानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। सुनवाई का हक उसका भी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+