रामपुर: तांबे के तार से सिला था पत्नी का प्राइवेट पार्ट, अब वहशी पति को कठोर से कठोर सजा दिलाना चाहती है वो

रामपुर: तांबे के तार से सिला था पत्नी का प्राइवेट पार्ट, अब वहशी पति को कठोर से कठोर सजा दिलाना चाहती है वो

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ वहशीपने की सारी हदें पार कर दी। दरअसल, उससे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। पति ने शक के चलते पहले तो अपनी पत्नी को जमकर पीटा। फिर उसके हाथ-पांव बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया था। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब पीड़ित महिला की स्थिति में सुधार हो रहा है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। लेकिन अपने पति के प्रति उसका गुस्सा बरकरार है वो अपने पति को कठोर से कठोर सजा दिलाना चाहती है।

Rampur News: Victim Wife wants to strict punishment for husband life imprisonment and social boycott

ये पूरा मामला मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक मजदूरी करता है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके ऊपर शक करता था। तो वहीं, उसके साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले पति को वो किसी भी हाल में माफ नहीं करेगी। पीड़िता का कहना है कि वो उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाना चाहती है। महिला का कहना है कि वो अपने पति को पति को उम्र कैद के साथ सामाजिक बहिष्कार किया जाए। साथ ही गांव में उसका हुक्का पानी भी बंद कर दिया जाए, जिससे वो गांव में कहीं पर भी उठने बैठने के लायक न रहे।

दरअसल, सोमवार को पीड़ित महिला को जिला अस्पताल से छुट्टी मिल गई और छुट्टी मिलने के बाद वो सीधे अपने माता-पिता के घर किर्मचा गांव पहुंची। महिला ने बताया कि वो दो साल से ऐसी हरकत रह रहा है। मैंने काफी बर्दाश्त किया इसके हाथ पैर भी जोड़े। हरियाणा में भी मैंने एप्लीकेशन दी थी उसने वहां भी इसने ऐसी हरकत की थी। वो मुझे ताले में बंद करके रखता था। मेरा पति जानबूझकर ऐसी हरकत कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि अगर उसे मुझपर शक है तो वो उसे सामने लेकर आए। अब मैं अपने पति को कभी माफ नहीं करूंगी। हाथ पैर जोड़कर थक गई हूं। इसके चक्कर में मेरी एक बच्ची भी खत्म हो गई। मेरा पति न गांव के किसी की बात मानता है न किसी रिश्तेदार की, सिर्फ अपने मन की करता है। मैं तो इसको सजा दिला कर रहूंगी और मुझे इंसाफ चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+