Rampur News: होने वाली बहू से निकाह कर उसे लेकर फरार हो गया ससुर, पत्नी और बच्चे हुए बेसहारा
Rampur News: रामपुर ज़िले के बांसनगली गांव से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ही होने वाली बहू से शादी कर लिया। इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
आरोप है कि गांव निवासी शकील ने पहले अपने बेटे का रिश्ता खेमपुर गांव की एक लड़की से तय करवाया। परिजनों के विरोध के बावजूद उसने मारपीट और धमकी देकर रिश्ता पक्का कराया। इसके कुछ समय बाद उसी लड़की से खुद निकाह कर लिया।

शकील की पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह लंबे समय से घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है। उसने बताया कि रिश्ता तय होने के बाद शकील का लड़की से फोन पर संपर्क बढ़ने लगा। दिन में कॉल और रात में वीडियो कॉल का सिलसिला चलने लगा।
बेटे ने किया विरोध तो कर लिया शादी
आरोप है कि जब बेटे ने अपने पिता की हरकतों पर आपत्ति जताई और शादी से इनकार किया तो शकील ने उसका विरोध नजरअंदाज करते हुए उसी लड़की को भगा लिया। पत्नी के अनुसार शकील दो लाख नकद और डेढ़ तोला सोना लेकर भाग गया।
बेटे ने बताया कि उसके पास पिता और मंगेतर की बातचीत के कई ऑडियो और वीडियो सबूत हैं। उसने कहा कि मैं नाबालिग हूं, मैंने शादी से साफ इनकार किया था। लेकिन अब्बू ने मेरे सामने ही उस लड़की से बात जारी रखी और फिर उसे लेकर भाग गए।
पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
शकील की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि निकाह में उसके सास-ससुर ने भी सहयोग किया। उनका कहना है कि शकील की इस हरकत में परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी शामिल थे और लड़की के घरवालों ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई।
घटना के बाद पत्नी न्याय की गुहार में इधर-उधर भटक रही है। उसका कहना है कि जिस लड़की को बेटे की बहू बनाना था, वही अब मेरी सौतन बन गई है। पति ने धोखा दिया अब कोई सहारा नहीं बचा। तीनों बेटे मेरे साथ हैं, लेकिन हम सब टूट चुके हैं।
पूरे गांव में इस मामले को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि शकील के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। पीड़ित महिला पुलिस से न्याय की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।
यह भी बता दें कि इससे पहले अलीगढ़ से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां एक सास अपने दामाद के साथ फरार हो गई थी। अब रामपुर में ससुर द्वारा बहू से निकाह करने की घटना को भी लोग उसी घटना से तुलना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications