आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर पुलिस ने मारा छापा, कई लोगों को लिया हिरासत में

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां मदरसा आलिया की करीब ढाई हजार से अधिक किताबों की चोरी के प्रकरण में मंगलवार की दोपहर रामपुर पुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी में छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार मौजूद हैं। बता दें कि यह यूनिवर्सिटी समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की है।

police raids at sp mp azam khan jauhar university

जानकारी के मुताबिक, मदरसा आलिया की करीब ढाई हजार से अधिक किताबें व कई दुर्लभ पांडुलिपियां चोरी हुई थीं। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। शक जाहिर किया गया था कि चोरी हुई किताबे आजम खान की यूनिवर्सिटी में है। शक के आधार पर पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर बने मुमताज सेंट्रल लाइब्रेरी में छापा मारा है। छापेमारी के दौरान 100 से अधिक किताबे बरामद हुई है।

रिसॉर्ट के लिए जमीन हड़पने का भी आरोप
आजम खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने सपा सांसद आजम खान को रामपुर में लग्जरी रिसॉर्ट हमसफर के लिए सरकारी जमीन कब्जाने को लेकर नोटिस जारी किया है। जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन के एक बड़े टुकड़े को कब्जाने के संबंध में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। इस जमीन पर गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+