रामपुर में निर्वस्त्र महिला की दहशत ! रात में खटखटाती है लोगों के दरवाजे, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

CCTV Footage Of Naked Women : यह निर्वस्त्र महिला पूर्व सभासद सीमा देवी के घर पहुँचती है और डोर बेल बजाने लगती है। लेकिन महिला को निर्वस्त्र देखकर वह दरवाजा नहीं खोलते।

Panic of Suspicious woman in Rampur Knocks on people doors at night CCTV footage went viral

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां नगर के मोहल्ला नसीराबाद में इस कड़ाके की ठंड में बिना कपड़ों के घूम रही एक महिला की सीसीटीवी फुटेज देखकर लोग हैरान है। निर्वस्त्र महिला का यह फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि नसीराबाद निवासी पूर्व सभासद सीमा देवी ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात करीब ढाई बजे एक निर्वस्त्र महिला उनके दरवाजे पर पहुंची और डोर बेल बजाने लगी। यह घटना लोगों के मकानों में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई।

रात में घूमती नग्न महिला से इलाके में दहशत

रात में घूमती नग्न महिला से इलाके में दहशत

दरअसल, यह पूरी घटना यूपी में जनपद रामपुर के मोहल्ला नसीराबाद निवासी पूर्व सभासद सीमा देवी के घर की है। उनके द्वारा दी गई तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटनाक्रम कुछ इस प्रकार से है कि, 29 जनवरी रात करीब 3 बजे या 30 जनवरी सुबह 3 बजे यह निर्वस्त्र महिला पूर्व सभासद सीमा देवी के घर पहुँचती है और डोर बेल बजाने लगती है। साथ ही जब मकान मालिक दरवाजे पर पहुंचते हैं तो वह महिला उनको दरवाजा खोलने के लिए कहती है।
लेकिन महिला को निर्वस्त्र देखकर वह दरवाजा नहीं खोलते। माकन मालिक ने बताया कि इस दौरान महिला लगातार दरवाजा खोलने का दबाव बनाती रही, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद महिला वहां से चली गई। वहीं पूर्व सभासद ने इसको लेकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बदमाशों द्वारा दरवाजा खुलवाने की हो सकती है साजिश - सीमा देवी

बदमाशों द्वारा दरवाजा खुलवाने की हो सकती है साजिश - सीमा देवी

उन्होंने यह भी बताया कि जब महिला लगातार दरवाजा खोलने का दबाव बनाती रही और उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो कुछ देर बाद महिला तो वहां से चली गई। लेकिन कुछ ही क्षणों के उपरांत वहां से दो बाइकों पर कुछ लोग भी गुजरे। उन्होंने शक जताया कि संभव है महिला द्वारा दरवाजा खुलवाने की यह बदमाशों द्वारा कोई साजिश भी हो सकती थी। अगर वह दरवाजा खोल देते तो मुमकिन है कि उसके छिपे हुए साथी अचानक हमला कर लूट की वारदात को अंजाम भी दे सकते थे। सीमा देवी ने बताया कि महिला के कारण घर पर भी भय का माहौल है।

Recommended Video

    देवास: शादी समारोह से बेग हुआ चोरी,CCTV कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध
    पुलिस की लोगों से अपील, महिला की गरिमा के नाते उसको पहनाएं कपडे

    पुलिस की लोगों से अपील, महिला की गरिमा के नाते उसको पहनाएं कपडे

    वहीं दूसरी ओर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को यह महिला दोबारा दिखाई देती है तो सर्वप्रथम मानवता के नाते और महिला की गरिमा के नाते उसको कपडे पहनाए। साथ ही उस महिला के दिखने पर कोई भी उसे किसी भी प्रकार की हानी न पहुंचाए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में तत्काल ही 112 पुलिस या थाने पर कॉल करें। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि नगर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला को ट्रैक किया जा रहा है। यह निर्वस्त्र महिला अन्य भी कई सीसीटीवी फुटेज में देखी गई है। वहीं उसके इस तरह से रात में घूमने के पीछे क्या कारण है यह तो उसके पकडे जाने के बाद ही पता लगाया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+