आजम के करीबी पूर्व सीओ सिटी आले हसन ने रामपुर कोर्ट में किया सरेंडर

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद आजम खान के करीबी पूर्व सीओ सिटी आले हसन खान ने सोमवार को रामपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने पूर्व सीओ सिटी आले हसन और मुहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया था। आजम खान के खिलाफ दर्ज कई मुकदमों में पूर्व सीओ आले हसन सह-अभियुक्त हैं।

close aide of azam khan former co city Aale Hasan surrender in rampur court

छह दिसंबर 2016 को गंज थाने में ​दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, तत्कालीन सीओ सिटी आले हसन खान, ठेकेदार बरकत अली, दरोगा फिरोज खान, और सी एंड डीएस के इंजीनियर परवेज आलम ने डूंगरपुर के अबरार हुसैन के घर में घुसकर तोड़फोड़ और ​फायरिंग की। इस दौरान जेवरात भी लूटे गए और उनकी जान लेने की भी कोशिश की गई। यही नहीं घर पर बुलडोजर चलवा दी। पुलिस ने मामले में चारों आरोपी आले हसन खान, बरकत अली, फिरोज खान, परवेज आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को आले हसन खान ने रामपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

बता दें, पूर्व सीओ सिटी आले हसन खान के खिलाफ अब तक 40 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इससे पहले अजीम नगर थाने में जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीन कब्जाने के आरोप में 28 मुकदमे दर्ज हैं। 11 मुकदमे गंज थाने में लोगों के घर तोड़ने और लूटपाट करने के आरोप में दर्ज कराए गए हैं। रामपुर के एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा का कहना है कि घटना पुरानी है। पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+