आजम खान बोले, 'नसीरुद्दीन शाह को फांसी पर चढ़ाएं, देर क्यों कर रहे हैं'

रामपुर। बुलंदशहर हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने जैसे ही बयान दिया कि आज गाय की जान इंसान से ज्यादा कीमती है, बवाल हो गया। उनके खिलाफ और समर्थन में बयानबाजी होने लगी। इस बारे में जब आजम खान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन तो यह बयान देकर देशद्रोही हो गए, उनको तो फांसी पर चढ़ा देना चाहिए।

Azam said that Nasiruddin Shah should be hanged for statement

आजम खान ने तंज कसते हुए कहा, नसीरुद्दीन शाह तो मुसलमान भी हैं, दाढ़ी भी रख ली है और हालात पर बयान भी दे रहे हैं, अब तो उनको फांसी पर चढ़ा ही देना चाहिए। सड़कों पर छीनकर मारने का जब माहौल है तो जुबान खोलने पर फांसी चढ़ायें। देर क्यों कर रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि जो लोग उनके खिलाफ बोल रहे हैं, वही फांसी चढ़ा दें।

साथ ही महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर कहा कि मारने और एसिड डालने वालों को भारत रत्न मिलना चाहिए। अमित शाह जी को देश का राष्ट्रपति बनना चाहिए क्योंकि मोदी जी तो जा रहे हैं।

बुक्कल नवाब द्वारा हनुमान जी की जाति बताने पर आजम खान ने उन्हें खुक्कल नवाब बताते हुए कहा कि दरअसल वह शिया मसलक से आते हैं और शायद वह यह बताना भूल गये कि वह शिया मुसलमान हैं। हमारे लिये तो वह हिन्दू देवता है और खुक्कल नवाब के लिए वह शिया अकीदे के हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+