UP: 25 साल की महिला और 75 साल के शख्स को हुआ प्यार, फिर हो गए फरार, लोग बोले-'दादाजी कुछ तो शर्म करते'
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में 75 साल के एक शख्स को 25 साल की महिला से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे, इसके बाद परिवार वाले समझाते रहे लेकिन दोनों घर से भाग गए।
UP Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद से प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रामपुर जनपद में एक 75 साल के शख्स को 25 साल की शादीशुदा महिला से प्यार हो गया। दोनों के घर वालों उन्हें काफी समझाया लेकिन साथ जीने मरने की कसम खाते हुए दोनों घर छोड़कर फरार हो गए।
बुजुर्ग की दो पत्नियों की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि तीसरी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। हालांकि उसकी पिछली पत्नियों से उसे बेटे और बेटियाे थीं और शादी के बाद बेटे और बेटियों के भी बच्चे हो चुके हैं। वहीं 25 वर्षीय महिला के भी बच्चे हैं और उसका पति भी मेहनत मजदूरी करता है।

यह पूरा मामला रामपुर जनपद के अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। रिपोर्ट की माने तो 75 वर्षीय व्यक्ति थाना क्षेत्र के एक इलाके में स्थित प्रतिष्ठान पर चौकीदारी का काम करता था। चौकीदारी का काम करने के दौरान पड़ोस में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला से उसकी मुलाकात हुई।
मुलाकात के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों एक दूसरे से चोरी छुपे मुलाकात भी करते थे ऐसे में धीरे-धीरे यह बात आसपास के लोगों को पता चली और फिर दोनों के घरवालों को इसकी जानकारी हुई।
जानकारी होने के बाद प्रेमी के परिवार वाले उसके बेटे बेटियों और पौत्र ने उम्र का हवाला देते हुए उसे काफी समझाया लेकिन इश्क का बुखार उसके सिर से कहां उतरने वाला था। वहीं महिला को भी उसके बच्चों और पति ने काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी।
परिवार वालों द्वारा समझाने और पीछा किए जाने के बाद दोनों का मिलन मुश्किल हुआ तो दोनों ने भागने की योजना बनाई। करीब 4 दिन पहले दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। प्रेमी प्रेमिका के फरार हो जाने के बाद महिला के बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
वहीं 75 वर्षीय प्रेमी और 25 वर्षीय प्रेमिका के एक साथ भाग जाने के मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। यह भी बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications