VIDEO: पालिका कचहरी में घुसी कॉर्पोरेटर अधिकारियों पर गुस्साई, खरीखोटी सुनाते हुए फाइलें फेंकी

जामनगर। गुजरात में जामनगर महानगर पालिका की कचहरी में एक नगरसेविका (कॉर्पोरेटर) का गुस्सा देख अधिकारियों की घिघ्घी बंध गई। कॉर्पोरेटर जैनबबेन ने एस्टेट अधिकारी एन. आर. दीक्षित के चैंबर में घुसकर उनकी फाइलें फेंकीं। वहां मौजूद लोगों के सामने ही उन्हें जमकर खरी-खोटी भी सुनाईं। इस घटना के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कॉर्पोरेटर जैनबबेन उक्त अधिकारी से किस कदर खफा हो गई थीं।

Watch video: woman corporator violent at jamnagar municipal-office

संवाददाता के अनुसार, जैनबबेन एडवर्टाइजमेंट के बोर्ड रिन्यू करने के बावजूद मंजूरी नहीं दिए जाने के कारण ऑफिस में घुसी थी। जिसके बाद एन. आर. दीक्षित को खरी-खोटी सुनाईं और फाइलें इधर-उधर फैंक दीं। बताया जाता है कि जैनबबेन द्वारा शहर की जुम्मा मस्जिद स्थित एडवर्टाइजमेंट के बोर्ड रिन्यु करने के बारे में पूछा गया था। जिसके जवाब में अधिकारी ने वॉटर कनेक्शन नहीं होने का एनओसी मांगा। जिसको लेकर जैनबबेन ने कहा कि उनका काम नहीं है। यही वार्तालाप बाद में झगड़े की वजह बन गया। इसी बीच विपक्ष नेता अल्ताफ ख़फ़ी भी उधर पहुंच गए। काफी समझाइश के बाद वह कॉर्पोरेटर शांत हुई।

डंडे मार-मारकर फाइलें फाड़-मरोड़ डालीं थी
इससे पहले जून में भी जामनगर की ही महिला कॉर्पोरेटर द्वारा एस्टेट ऑफिसर के दफ्तर में जोरदार हंगामा किया गया था। तब उस महिला ने हाथ में डंडा लेकर वहां बैठे अधिकारियों से दुर्व्यवहार किया। डंडे मार-मारकर महिला ने उनकी फाइलें फाड़-मरोड़ डालीं। पुस्तक और दस्तावेजों को नीचे गिराने के बाद वह महिला कमिश्नर के ऑफिस में भी पहुंच गई थी। जहां उसने कहा कि यदि उक्त अफसर पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन शुरू कर दूंगी। उस महिला कॉर्पोरेटर द्वारा की गई इस हरकत के वीडियो भी सामने आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+