VIDEO: चलती बाइक में फंस गया महिला की साड़ी का पल्लू, 10 सेकेंड में हुई मौत

Gujarat News in Hindi, जूनागढ़। गुजरात में जूनागढ़ के केशोद-वेरावल हाइवे पर बाइक सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मौत की वजह बना उसकी साड़ी का पल्लू। महिला बाइक पर अपने पति के पीछे बैठी हुई थी। उसकी साड़ी खिसक रही थी, जो बाइक में फंस गई। जिसके चलते कुछ ही क्षणों में महिला बाइक से उछलकर हाईवे के दूसरी साइड गिरी। गिरते ही उसका दम टूट गया। यह पूरी घटना हाईवे के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

वीडियो में कैद हुआ भयानक हादसा

वीडियो में कैद हुआ भयानक हादसा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह बाइक पर पति के पीछे बैठी महिला हादसे का शिकार होती है। आमतौर पर ऐसे हादसे तब होते हैं जब, किसी का पल्लू या चुन्नी हवा में उड़ते हुए वाहन में लिपट जाता है। कुछ इसी तरह यह हादसा भी हुआ। रास्ते में मिलने वाले कई लोग महिला को टोकते भी हैं कि बहन जी आपका दुपट्टा कही टायर में न फंस जाये!

इधर, हाईवे पर बैल से बचने की कोशिश करती युवती की मौत

इधर, हाईवे पर बैल से बचने की कोशिश करती युवती की मौत

राजकोट के साधु वासवानी रोड स्थित कैलाश पार्क में रहने वाले और जिला पंचायत में नौकरी करते प्रवीणभाई पाटडिया का परिवार हादसे का शिकार हो गया। उनकी 21 साल की पुत्री विधा अपने 16 साल के भाई करण को एक्टिवा पर पीछे बैठाकर ल्यारा स्थित कुलदेवी के दर्शन को निकल रही थी।

अचानक एक बैल हाईवे पर आ गया

अचानक एक बैल हाईवे पर आ गया

भाई-बहन के ल्यारा के नजदीक पहुंचते ही अचानक एक बैल हाईवे पर आ गया। बैल से एक्टिवा की टक्कर को रोकने के चक्कर में विधा ने स्टेयरिंग से कंट्रोल खो दिया। एक्टिवा फिसला तो विधा 10 फिट उछलकर नीचे गिरी। सिर पर लगी गंभीर चोट के कारण भाई की नजर के सामने ही विधा ने दम तोड़ दिया। भाई को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बाइक को हाईवे पर पीछे से रौंद भागी कार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बाइक को हाईवे पर पीछे से रौंद भागी कार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

वहीं, गुजरात में बाबरा के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार बाइक को रौंदते हुए भाग निकली। कार की टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार कई फीट उछलकर नीचे गिरा। मौके पर ही उसका दम टूट गया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय रणछोड़भाई बचुभाई के तौर पर हुई, जो कि मगतरपरा अमरापरा के निवासी थे। कार द्वारा बाइक को ठोककर भागने की पूरी घटना हाईवे के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसके वीडियो में स्पष्ठ देखा जा सकता है कि कार चालक ने कैसे निर्दयता से बाइक को पीछे से टक्कर मारी और फिर स्पीड बढ़ाकर वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

संवाददाता के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और उनके द्वारा ही पुलिस को खबर की गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीसीटीवी देखने पर पता चला कि कार चालक ने पीछे से टक्कर मारी। ऐसा लगता है कि कार चालक ने जान बूझकर बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला। बुजुर्ग के बुरी तरह कुचले जाने पर कार चालक ने बजाए रुकने स्पीड और तेज कर दी और कार दौड़ाते हुए वहां से निकल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+