VIDEO: गुजरात में तलवारों की रास-लीला, राजपूत महिला ने आंखों पर पट्टी बांधकर यूं चलाईं तलवारें
राजकोट। देश के कई राज्यों में दिवाली से पहले होने वाले धार्मिक-आयोजन लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। नवरात्रि व दशहरा के मौके पर राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और गुजरात में हिंदुओं के कई मेले लगते हैं, जिनमें इस बार हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। गुजरात के राजकोट में सदियों से होते चले आ रहे 'तलवार रास' में महिलाओं ने जिस तरह से प्रस्तुति दी..उसने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। यहां राजपूत महिलाओं ने 'तलवार रास' के पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान खूब तलवारें चलाईं।

महिलाओं के 'तलवार रास' का एक वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि, कुल 6 महिलाओं में से 3 महिलाएं जमीन पर बैठी हैं। उनके उूपर 2 महिलाएं बैठी हैं और फिर उन महिलाओं के उूपर एक महिला हाथों में तलवार लिए खड़ी है। वह महिला दोनों हाथों से तलवार लहरा रही है..उसकी आखों पर काली पट्टी भी बंधी हुई है। इसी तरह यहां 6-6 महिलाओं के समूह ने 'तलवार रास' रचाया। रास-लीला के दौरान इन राजपूत महिलाओं ने कई तरह की कलाबाजी दिखाई। 2-3 महिलाओं ने तो अपने तलवार-कौशल का इस तहर प्रदर्शन किया कि बच्चे डर गए।


एक बुजुर्ग ने बताया कि, राजकोट में होने वाला 'तलवार रास' काफी लोकप्रिय है। इसका राजस्थान से भी खास ताल्लुक है। जहां राजपूत राजाओं के दौर में महिलाएं तलवार-बाजी करती थीं। राजस्थान में भी विभिन्न जगहों पर इस तरह के आयोजन होते हैं।













Click it and Unblock the Notifications