VIDEO: गुजरात के बुजुर्ग ने किया कमाल का डांस, एनर्जी देख जवान भी रह गए हक्के-बक्के
VIDEO: गुजरात के बुजुर्ग ने किया कमाल का डांस, ऐसा नाचा कि हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
Gujarat News, अमरेली। गुजरात में सौराष्ट्र के प्रचलित लोक डायरो (लोकगीत) कार्यक्रम के आयोजन सोशल साइट्स पर तो सबने देखे ही होंगे। इन कार्यक्रमों में कलाकारों पर पैसे की बारिश होना आम बात है। मगर, हाल ही एक बुजुर्ग ने जो नृत्य-प्रदर्शन किया, उससे न सिर्फ रुपयों की बरसात हुई बल्कि, वो चर्चा का विषय भी बन गए। उनका डांस देखकर नौजवान भी अचंभित रह गए और वहां मौजूद भीड़ भी झूम उठी। इस डांस के वीडियो फेसबक, यूट्यूब से लेकर वॉट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किए जा रहे हैं।

बता दें कि बुजुर्ग ने अपना यह नृत्य-प्रदर्शन बाबरा नगरपालिका क्षेत्र में किया। उस दौरान गणतंत्र दिवस की रात्रि लोक डायरा (लोक डायरो) आयोजित किया गया था। गौशाला के लाभ के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में नगरपालिका के प्रमुख वनराज वाला समेत कई लोगों ने कलाकार मीरा आहिर और नारण ठाकर के ऊपर जमकर रुपये बरसाए। हालांकि इस कार्यक्रम में इस बुजुर्ग का अनोखा डांस आकर्षण का केन्द्र बन गया।
आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह 'शिव को भजो देव दिनरात भोले को भजो देव दिनरात' के नाद पर बुजुर्ग अपना हुनर दिखा रहा है। यह नाद नारण ठाकर ने शुरू किया, डांस को देख भीड़ भी थिरक उठी। वहीं, पहली बार ऐसा लोक डायरा कार्यक्रम रुपयों की बारिश से ज्यादा इस वृद्ध के अनोखा डांस की वजह से चर्चा का विषय बन गया।












Click it and Unblock the Notifications