राजकोट: कर्फ्यू के बीच युवक ने अपनी सोसायटी में फूंक डालीं 6 गाड़ियां, गेट भी जला- VIDEO
राजकोट। गुजरात के राजकोट समेत चार बड़े शहरों में रात्रि कर्फ्यू लगा हुआ है। ऐसे में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम गश्ती करती रहती है। मगर, कुछ अराजक तत्व ऐसे में भी बहुत उत्पात मचा रहे हैं। इसी तरह के एक बेखौफ युवक ने बापूनगर इलाके में हद ही कर दी। वह एक्टिवा समेत 6 गाडियों को आग लगाकर फरार हो गया। जिससे एक घर का दरवाजा भी जलने लगा। लोगों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस की टीम ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने कुछ घंटे की तलाशी के बाद आरोपी युवक को दबोच लिया।
Recommended Video

पुलिस की पूछताछ में वह बोला कि, इलाके के लोग रास्ते के बीचों-बीच गाड़ी पार्क करते थे, जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था। तब मैंने रात को ढाई-तील बजे पेट्रोल डालकर वाहनों को आग लगा दी। उस समय सब लोग सो रहे थे। वहां कुछ लोग एक मारुति में आए थे और एक घर के पास अपनी गाडी पार्क की थी। वहां भी ऐसा किया।'' लोगों का कहना है कि, उन्हेांने रात को तीन बजे बाहर पटाखे फूटने की आवाज सुनी। जिसके चलते भीड़ एकत्रित होने लगी। फिर कई ने अपनी गाड़ियों को जलते देखा। देखते ही देखते सारी गाडियां जलकर खाक हो गईं। एक घर का दरवाजा भी आग से प्रभावित हुआ।

लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। जिसके चलते पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई और क्राइम ब्रांच ने कुछ ही घंटों में आरोपी को धर दबोचा। उसका नाम रणजीत शशि बताया गया है। उससे पूछताछ करने पर सामने आया कि, वह इसी क्षेत्र में रहता है और यहां के लोग अपनी गाड़िया रास्ते पर खड़ी कर देते थे।

शशि को यह पसंद नहीं था। वो वहां से निकलता था। मौका देखकर उसने गाड़ियों को आग लगा दी। अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications