VIDEO: लिव-इन में रह रही लड़की का हुआ ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा, सरेआम ले गया बाल पकड़कर

राजकोट। यहां एक लड़की का अपने ब्वॉयफ्रेंड से सड़क पर झगड़ा हो गया। ब्वॉयफ्रेंड सरेआम उसके बाल पकड़कर ले जाते दिखा। इस घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस खोजते हुए लड़की के पास पहुंची। हालांकि, उसने उस प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने से मना कर दिया। उसने कहा कि उनके बीच की लड़ाई अब खत्म हो गई है और दोबारा साथ रहने का फैसला किया है।

Viral Video: live in relationship, Boyfriend Grabbed Girlfriends Hair And beaten Publicly

संवाददाता ने बताया कि, मामला शहर के रेसकोर्स रिंग रोड क्षेत्र का है। एक लड़की को एक युवक ने मारा-पीटा था। अब उन दोनों के बीच हुए विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों लिव-इन में रहते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से इनके बीच विवाद चल रहा था। हालांकि, वीडियो वायरल होने के जब पुलिस इन तक पहुंची, तो वे एक-दूजे के फिर से करीब हो गए। प्रेमिका ने शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया। दोनों के विवाद के पीछे की कहानी यह थी कि लिव-इन में रहते समय आपस में किसी बात पर बिगड़ गई थी। इससे नाराज लड़की अपनी एक फ्रेंड के यहां रहने आ गई थी।

लड़का उसे लगातार फोन कर रहा था, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। सोमवार को जैसे ही उसे प्रेमिका के रेसकोर्स मैदान में मौजूद होने की बात चली, तो वह सीधा आया और उसके बाल पकड़कर धक्का मारते हुए साथ ले गया। हालांकि, इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया था, जो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस इन दोनों के पास पहुंची, तो लड़की ने शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया। दोनों ने ही कहा कि उनके बीच की लड़ाई खत्म हो चुकी है और उन्होंने दोबारा से साथ रहने का फैसला किया है। जिसके चलते पुलिस द्वारा चाहकर भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+