घर लौट रहा था परिवार तभी उनके टैम्पो पर चढ़ गया ट्रक, 2 बच्चों की मौत, मां-बाप गंभीर

Gujarat News In hindi, भावनगर। यहां अहमदाबाद से 10 किमी की दूरी पर सांढिडा गांव के पास ट्रैक ने एक टैम्पो (Auto rickshaw) को रौंद दिया। टैंपो में सवार एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, उनके मां-बाप की गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की वजह से सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस इन सभी को अस्पताल लेकर गईं।

Two children die in truck-rickshaws accident, parents serious

जानकारी के अनुसार, यह परिवार भावनगर के हादानगर का रहने वाला था। ये लोग उर्ष के लिए भड़ियाद गए थे। बाद में ऑटो रिक्शा द्वारा वापस घर की ओर लौट रहे थे। सांढिडा गांव के पास तेज गति से आ रहे ट्रक उन्हें टक्कर मारी। जिसके चलते न सिर्फ रिक्शा के परखच्चे उड़ गए, बल्कि उसमें सवार पांच वर्षीय महंमद फैझल और चौदह वर्ष के आफताब की मौके पर ही मौत हो गई। उनके माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस उसके माता-पिता को इलाज के लिए ले गई। फिलहाल ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मंदिर जा रहे परिवार के 5 सदस्यों की लाशें नहर में मिलीं
इधर, बारडोली के मढ़ी गांव के नजदीक काकरापार की बायीं नहर में एक कार में 5 लाशें बरामद हुईं हैं। यह हादसा था या खुदकुशी थी, इस मामले की जांच की जा रही है। बारडोली थाना प्रभारी नयन कुमार चौहाण के मुताबिक कपूरा गांव की वृन्दावन सोसायटी में रहने वाला धर्मेश जीवण गामित (41) व्यारा एपीएमसी मार्केट में सब्जी का व्यवसाय करता था। गत 28 फरवरी को वह पत्नी सुनीता (36), बेटी उर्वी (6), पिता जीवण गोमा गामित (62) और मां शर्मिला (62) के साथ कार से सूरत जिले में बारडोली के बामणी गांव स्थित मंदिर में दर्शन के लिए निकला। इसके बाद से इस परिवार का किसी से कोई सम्पर्क नहीं हुआ। परिवार की मौत का समय और सही कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सामने आएगा। हालांकि, प्राथमिक तथ्यों के आधार पर कार हादसा होने की आंशका पुलिस द्वारा व्यक्त की जा रही है। बता दें कि इस मामले में 7 मार्च को धर्मेश के ससुर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पढ़ें: बेटी को अपशब्द बोलने से वृद्ध महिला ने मना किया तो पड़ोसी ने कर दी उसकी हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+