टैंकर ने पीछे से मारी बाइक को ठोकर, भाई के साथ घर लौट रही चचेरी बहन की मौत, पिता गंभीर

Gujarat News in hindi, राजकोट। यहां अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर बामणबोर के पास बीती रात टैंकर ने एक बाइक को रौंद डाला। बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया।

Truck hit the Bike on highway, killed sister and brother, father seriously injured

जानकारी के अनुसार, जामनगर का रहने वाले 25 वर्षीय दीपक अशोकभाई मकवाणा अपनी 10 वर्षीय चचेरी बहन विश्वा मियात्रा और विश्वा के पिता विपुलभाई के साथ किसी काम से चोटिला गए थे। रात को तीनों बाइक पर चोटिला से जामनगर आ रहे थे। तभी बामणबोर के पास एक तेज गति से आ रहे टैंकर ने पीछे से बाइक को जोरदार ठोकर मारी। जिसके चलते तीनों ही उछलकर रास्ते पर गिरे।

इस हादसे में दीपक और विश्वा की मौके पर ही मौत हो गई थी और विपुलभाई मियात्रा गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे से हुई जोरदार आवाज से स्थानिक लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस बुलवाई गई। दूसरी तरफ टैंकर चालक को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी।

पढ़ें: 5 वर्षों में 26,907 महिलाएं गुम हो गईं, 8 हजार किडनैप कर ली गईं और 4 हजार से ज्यादा ने रेप की शिकायत दर्ज कराई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+