तलाक, तलाक, तलाक बोलकर छोड़ दिया बीवी को, थाने में वह बोली- निकाह के 3 महीने बाद से ही पीटने लगा था मुझे

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में नवसारी शहर के चारपूल के लंगरवाड़ स्थित एक महिला को उसके शौहर ने तीन तलाक दे दिया। तलाक, तलाक, तलाक.. बोलकर उसे छोड़ दिया। जिसके बाद पीडि़ता थाने पहुंच गई। जहां उसने शौहर समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।पीड़िता की इस शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय नाहिदाबानू इकबाल शेख ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

triple talaq case In gujarat, husband say to wife- talaq, talaq, talaq..

नाहिदाबानू ने कहा कि मेरा निकाह 3 साल पहले हाटियावाड़ क्षेत्र के मुंतजिर सलीम मुल्ला के साथ हुआ था। निकाह के तीन माह बाद से ही मुल्ला ससुराल वालों के बहकावे में आकर मारपीट करने लगा। सास घर खर्च और जेठ आफताब मुल्ला जिम चलाने के लिए दहेज की मांग करते थे। मारपीट से तंग आकर मैं कई बार मायके चली जाती, लेकिन बाद में रिश्ता बचाने के लिए शौहर के पास लौट आती थी। इसी बीच एक बेटे को जन्म दिया। मगर, पति और ससुरालवालों में कोई बदलाव नहीं आया।''

triple talaq case In gujarat, husband say to wife- talaq, talaq, talaq..

बताया जाता है कि 10 मई 2019 को नाहिदाबानू की सास और जेठ के बीच जिम को लेकर झगड़ा हो गया तो मुंतजिर नाहिदा को लेकर चारपूल चला गया। जहां छह दिन तक रहा और बाद में घर वालों को समझाने की बात बोलकर नाहिदा को मायके में छोडक़र अपने घर चला गया। साथ ही फोन पर बात करना भी बंद कर दिया।

कुछ दिन बाद नाहिदाबानू के पिता ने मुंतजिर को फोन किया तो उसने 19 मई को समुदाय के पांच लोगों को साथ लेकर आने को कहा। लेकिन दूसरे ही दिन मुंतजिर अचानक नाहिदाबानू के घर पहुंचा और बाहर से ही तीन बार तलाक बोलकर चला गया। जिसके बाद नाहिदाबानू ने सिटी थाने में मुंतजिर, ससुर सलीमभाई, सास मुमताजबेन और जेठ आफताब मुल्ला के खिलाफ दहेज की मांग व शारीरिक मानसिक प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+