गुजरात में आंधी-वर्षा से कांग्रेस कार्यालय ध्वस्त, 25 फीट तक उठीं समुद्री लहरें, 500 जहाज फंसे

Gujarat News in Hindi, राजकोट। गुजरात में सौराष्ट्र-कच्छ से सटे इलाकों में रविवार से मौसम में बदलाव आया है। राज्य के कई स्थानों पर बेमौसम बारिश हुई है। वहीं, समुद्री इलाकों में तकरीबन 25 फीट तक उूंची लहरें देखी गई हैं। आंधी एंव बारिश के चलते पड़धरी में कांग्रेस कार्यालय तहस-नहस हो गया। वहीं, एक वृद्ध महिला की भी पेड़ गिरने से मौत हो गई। मोरबी में भी कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। गिर में केसर केरी वाले इलाके में भी क्षति हुई है।

heavy rain in Gujarat: Storm destroy congress office, a woman die

आंधी-ओलावृष्टि का सिलसिला जारी
संवाददाता के अनुसार, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला आज भी जारी रहा। महेसाणा में भी आज दूसरे दिन तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के कारण लोग परेशान हो गए हैं। शहर में बिजली की सप्लाई बंद होने से लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अचानक आई बारिश के कारण गर्मियों की फसल बर्बाद होने की आशंका है। साथ ही डीसा में भी बारिश होने की खबर सामने आ रही है।

heavy rain in Gujarat: Storm destroy congress office, a woman die

रो-रो फेरी सर्विस भी बंद
गुजरात के लगभग तमाम इलाकों में गर्मियों के बीच बारिश का माहौल छा गया है। समुद्री लहरों के चलते ओखा से दहेज के बीच चल रही रो-रो फेरी सर्विस भी बंद कर दी गई है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। फ़िलहाल समुद्र में फंसे 500 से ज्यादा जहाजों को वापस लाने की कार्रवाई भी शुरु कर दी गई है। बेमौसम बारिश के कारण फसल को भारी नुकसान होने का डर किसान को होने लगा है।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+