SRP जवान ने मरने के लिए अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अचानक किए फायर, पेट के आर पार हो गई गोली

Gujarat News in Hindi, राजकोट। गुजरात में राजकोट की कॉर्पोरेशन कचहरी में एक एसआरपी (State Reserve Police) जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को ही गोली मार ली। उसने आत्महत्या का प्रयास किया। इसके लिए उसने 2 बार फायरिंग की, एक गोली तो छत पर जा लगी और दूसरी उसके पेट के आर-पार हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर स्टाफ के अन्य लोग उसकी ओर दौड़े। उन्हें वह जवान बेहोश हालत में दिखा, मौके पर एंबुलेंस से उसको अस्पताल भेजा गया।

SRP jawan shoots self by his service revolver

उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, दिनदहाड़े कामकाम के दौरान ऐसी घटना होने से पूरी कचहरी में कोहराम मचा हुई है। जानकारी के अनुसार, (SRP) घंटेश्वर ग्रुप नंबर-13 के 28 वर्षीय रणजीत राणवा द्वारा आत्महत्या का यह प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

SRP jawan shoots self by his service revolver

प्रथमदृश्या जो बातें सामने आईं, उनमें यह कि नवम्बर में रणजीत का तबादला अहमदाबाद से राजकोट हुआ था। चार महीने बाद ही फिर से अहमदाबाद तबादला होने के कारण चिंता में था और इसी वजह से उसने यह कदम उठा लिया। वह जूनागढ का रहने वाला बताया जा रहा है और अविवाहित था। डेढ़ साल से एसआरपी (स्टेट रिजर्व पुलिस ) में तैनात था। उसके पिता नेशनल इंसयोरन्स कंपनी के कर्मचारी हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+