तनिष्क ज्वेलर्स के मालिक की पत्नी ने 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान
Gujarat News, राजकोट। गुजरात के राजकोट में तनिष्क ज्वेलर्स के मालिक की पत्नी ने 7वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। वह शहर के अमीन मार्ग स्थित वालकेश्वर अपार्टमेंट में रहती थीं। बुधवार को इसी अपार्टमेंट से नीचे छलांग लगा दी। पता चलते ही सिक्योरटी गार्ड्स दौड़े तो पाया कि वह जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी। मौके पर ही पुलिस और भीड़ जुट गई।

'बीमारी से तो अच्छा मौत आ जाए'
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला का नाम लीलावती बेन मेहता था। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रही थी। बताया जा रहा है कि उसे कई रोग थे और वह अक्सर 'बीमारी से तो अच्छा मौत आ जाए' बोलती रहती थीं। ऐसे में तंग आकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

सो भी नहीं पा रही थी
पुलिस ने बताया कि मृतका तनिष्क शोरुम चलाने वाले ज्वेलर्स मनुभाई महेता की बीवी है। उनके एक बेटा और तीन बेटिया हैं। पिछले कुछ समय से लीलावती सो भी नहीं पा रही थी, वह अवसाद में थी।

पति जब नहा रहा था, तभी नीचे कूदीं?
बुधवार सुबह उसके पति नहाने गए हुए थे और बेटा धर्मेशभाई अपने रूम में सो रहा था। वह तभी अचानक किचन की बालकनी से कूद पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications