गुजरात में आशिक ने बिहार की विवाहित युवती के गले पर मारे चाकू, फिर खुद पर किए वार
राजकोट. गुजरात में राजकोट शहर स्थित के लोधिका जीआइडीसी थाना क्षेत्र में एक एकतरफा प्यार में एक आशिक ने हदें लांघ दीं। उसने एक युवती पर चाकू से हमला किया। युवती का गला कट गया। युवती की हालत गंभीर होने पर आशिक ने खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। बाद में, दोनों को लहुलूहान अवस्था में राजकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, युवक ने जिस युवती को लहूलुहान कर डाला, वो बिहार की रहने वाली है। हॉस्पिटल में उसकी हालत काफी नाजुक है। वहीं, युवक की पहचान आर.के गंगा नामक फैक्ट्री के कर्मचारी विक्रम पांडेशर (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवती राजकोट में अपने जीजा और बहन के साथ रहकर पास के ही एक कारखाने में काम करती थी। विक्रम और वह युवती कुछ महीने पहले ही एक साथ काम करते थे। उसी दौरान विक्रम ने उससे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश कीं। वह उससे एकतरफा प्यार करने लगा।
विक्रम उस युवती के मकान पर भी आने-जाने लगा। वो भी दोस्त की तरह उससे बातें किया करती थी। फिर, एक दिन विक्रम ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। जबकि, उस युवती की पहले शादी हो चुकी थी। युवती ने विक्रम से शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद विक्रम ने कारखाने में से नौकरी छोड़ दी और पास के आर.के गंगा नामक फैक्टरी में काम करने लगा। बीते मंगलवार को विक्रम ने युवती और खुद को मार डालने की नीयत से चाकू लिया। उसके पास गया और फिर यह घटना हुई।












Click it and Unblock the Notifications