गुजरात में कंपनी की कर्मचारियों को हिदायत- गुटखा-बीड़ी की लत नहीं छोड़ सकते तो नौकरी छोड़ दें
राजकोट. गुजरात में एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वे गुटखा, बीड़ी-सिगरेट वाली बुरी आदतें छोड़ें और काम करें। यदि वे अपनी इस लत को नहीं छोड़ सकते, तो नौकरी छोड़ दें। कंपनी का रूल है कि, सभी कर्मचारियों समय-समय पर मेडिकल चैकअप कराए। यह कंपनी है, राजकोट की पर्व मेटल ग्रुप ऑफ कंपनी। पर्व मेटल ग्रुप ऑफ कंपनी ने पिछले साल जून में अभियान चलाया था कि वो अपने कर्मचारियों को बुरी आदतों से मुक्त करेगी।

नशे की लत और व्यसन से दूर रहने की हिदायत
कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर सहदेव सिंह झाला के मुताबिक, पर्व मेटल ग्रुप ऑफ कंपनी में 150 कारीगरों और अन्य स्टाफ से यही अनुरोध किया गया है कि, वे नशे की लत से दूर रहें। कर्मचारियों की तंबाकू, गुटखा, बीड़ी-सिगरेट जैसी लतें छुड़ाने के लिए ही कंपनी ने पिछले साल जून में एक अभियान चलाया था। बकौल झाला, यह कंपनी अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहती है।'
'मंदी के दौर में यह अच्छा प्रयोग है'
झाला कहते हैं, दुनियाभर में मंदी का दौर चल रहा है। हमने मंदी का सकारात्मक इस्तेमाल करने का फैसला लिया है, और हमें अपने इस काम में कामयाबी भी मिली है। ज्यादातर कर्मचारी यह मान गए हैं कि, वे नशे की लत और व्यसन त्यागेंगे। हमने देखा कि बहुत सारी कंपनियां बंद हो रही हैं, तो हमने तय कि हमारे कर्मचारियों को नौकरी या व्यसन में से किसी एक को चुनना ही होगा।
गुजरात में मंदी से बढ़ रही बेरोजगारी
केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात में बेरोजगारी में सबसे तेज इजाफा हुआ है। देश के बड़े राज्यों में गुजरात ऐसा है, जहां बेरोजगारी छह साल में दस गुना बढ़ी। वर्ष 2017-18 में राष्ट्रीय स्तर पर बेरोजगारी दर 6.1 फीसदी थी जबकि 2011-12 में यह 2.2 फीसदी थी। यानी छह सालों में यह तीन गुना बढ़ गई है। यह खुलासा राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) की एक रिपोर्ट में किया गया था। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2017-18 में देश के 11 राज्यों में बेरोजगारी की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक थी।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications