शादी से लौट रहे पिता को 2 बेटों समेत हाईवे पर ट्रक ने रौंदा, बाइक में ही फंस गईं लाश
Gujarat News, सुरेंद्रनगर। यहां खाखराली चौकड़ी के पास एक ट्रक ने बाइक सवार पिता पुत्रों को रौंद डाला। हादसे में तीनों की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने पिता और उसके दो पुत्रों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे।

जानकारी के अनुसार, सायला के वडिया गांव के वतनी और थान के रहने वाले 35 वर्षीय अशोकभाई दुमादिया अपने 12 वर्षीय पुत्र निलेश और 10 वर्षीय पुत्र रतु के साथ शादी समारोह के लिए वाटावच्छ गांव गए थे। शाम को घर लौटते वक़्त खाखराली चौकड़ी के पास उनके बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। वे सभी उछलकर नीचे गिर और मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव से लहू बहने लगा। पुलिस ने वहां से क्षतिग्रस्त बाइक और लाशें हटवाईं।
सिपाहियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उनकी मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है।
पढ़ें शॉक्ड करने वाली रिपोर्ट: 5 वर्षों में यहां 26,907 महिलाएं गुम हो गईं, 8 हजार किडनैप कर ली गईं और 4 हजार से ज्यादा ने रेप की शिकायत दर्ज कराई












Click it and Unblock the Notifications