पैसों की लालच में घर से बुलाकर प्रेमी ने काट दिए 9 बच्चों की मां के नाक-कान और बाल, ले भागा रकम
राजकोट। गुजरात में राजकोट के लोधिका में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के नाक-कान और बाल डाले। वह उसके ऊपर बैठ गया और बेहोश करने के बाद पैसे लेकर भाग गया। उसने झांसा देकर प्रेमिका को घर से बुलाया था। प्रेमिका को कहा कि घर से सारे पैसे लेकर मेरे पास आ जाओ। वह आई तो प्रेमी ने उसे बाइक से नीचे गिराकर बुरी तरह पीटा।

संवाददाता के अनुसार, प्रेमी द्वारा महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया। किसी तरह वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उसकी हालत देखकर दंग रह गई। उसकी आपबीती सुनने के बाद सिपाही आरोपी की तलाश में जुट गए। पीड़िता की उम्र 45 वर्ष है। वह 9 बच्चों की मां है। तकरीबन 10 साल पहले उसकी शादी लोधिका के केशुभाई वाघेला से हुई थी। वाघेला से उसे पांच बेटी और चार बेटियां हुईं। मगर, संतान होते हुए भी उसे 7 साल पहले जामनगर के सलीम खंभाला नामक शख्स से प्यार हो गया। दोनों रोजाना फोन पर बातें करने के बाद मिलने लगे।

हुआ यूं कि मंगलवार रात को सलीम ने प्रेमिका को कॉल कर कहा कि तुम्हारे पास जितने रुपये हों, सब लेकर लेकर आ जाओ, हम दोनों भागेंगे। जिसके बाद वह अपने घर से सलीम के पास आ पहुंची। वहां से सलीम ने उसे अपनी बाइक पर चढ़ा लिया। वह उसे लेकर खंभाला की ओर जाने लगा। प्रेमिका ने पूछा कि हम कहां जा रहे हैं तो उसने कहा कि भागना तो बहाना है, मुझे रुपयों की सख्त जरूरत होने के कारण ही तुम्हें बुलाया है। यह सुनकर प्रेमिका रुपये देने से मना करने लगी।
इनकार सुनकर सलीम आगबबूला हो गया। उसने पहले बाइक रोकी और फिर झट से प्रेमिका को नीचे उतार दिया। फिर, उसके कुछ समझने से पहले ही सलीम ने उसे नीचे गिरा दिया और खुद उसके ऊपर बैठ गया। सलीन ने उसकी नाक, कान को काट डाला। फिर, बाल भी काटकर मारने लगा। प्रेमिका के बेहोश होने पर उसके रुपये लेकर फरार हो गया।
सुबह होश में आने पर पीड़िता जैसे-तैसे घर तक पहुंची। अपने पति को आपबीती बताई। जिसके बाद पति ने उसको अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सलीम के खिलाफ गुनाह दर्ज कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications