पैरालिसिस से ब्रेन डेड हुआ व्यापारी तो घरवालों ने लिया सराहनीय फैसला, 5 को मिलेगी नई जिंदगी

Gujarat News, जामनगर। गुजरात में जामनगर के शांतिनगर क्षेत्र में रहने वाले 45 साल के जिग्नेश केशुभाई वीराणी को पैरालिसिस का अटैक पड़ा। उनका कई तरह का ट्रीटमेंट किया गया, मगर बाद में डॉक्टरों ने उनको ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इस दौरान परिवार ने दिल पर पत्थर रखकर एक सराहनीय फैसला लिया। उन्होंने जिग्नेश के अंगदान करने की बात कही। जिसके तहत डॉक्टर्स उसके लीवर, किडनी एवं आंखों को अन्य मरीजों के लिए इस्तेमाल करने को तैयार हो गए।

Jamnagar: Merchant Jignesh Keshubhai Veeranis body parts donated after brain dead

मृत जिग्नेश के बॉडी पार्ट्स के लिए मंगलवार को अहमदाबाद के 15 डॉक्टरों की टीम जामनगर पहुंची। जहां जिग्नेश की किडनियां, लीवर समेत आंखों को ट्रांसप्लांट करने की कार्रवाई की गई। उनके अंग निकालकर सुरक्षित अहमदाबाद ले जाया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक, अब आने वाले दिनों में अलग-अलग अस्पतालों में 5 से ज्यादा लोगों के लिए उनका इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए जिग्नेश के अंगों का प्रत्यार्पण करके उनको नवजीवन दिया जाएगा।

Jamnagar: Merchant Jignesh Keshubhai Veeranis body parts donated after brain dead

परिजनों के मुताबिक, जिग्नेश कुरियर के व्यवसाय से जुड़े थे। दो दिन पहले अचानक उनको पैरालिसिस अटैक पड़ा था। एमआरआआई करवाने पर डॉक्टरों ने ब्रेन डेड कर दिया गया। ऐसे में खुद के लिए मुश्किल समय में जिग्नेश के परिजनों द्वारा किए गए इस निर्णय की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। जामनगर में बीते तीन महीने में अंगदान का यह दूसरा किस्सा सामने आया है।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+