गुजरात: 5 को छोड़कर कांग्रेस-भाजपा के सब प्रत्याशी करोड़पति, 70 करोड़ है इस उम्मीदवार की पूंजी
Gujarat News, राजकोट। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गुजरात में प्रत्याशियों (उम्मीदवारों) द्वारा पेश किए गए हलफनामे के अुनसार, भाजपा और कांग्रेस के 5 प्रत्याशियों को छोड़कर सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं। एक करोड़ रुपए से कम आय वाले 5 में से 4 प्रत्याशी जनजातीय समुदाय से संबंध रखते हैं। दोनों दलों के सबसे अमीर प्रत्याशियों में कांग्रेस के महेसाणा से प्रत्याशी अम्बालाल पटेल 69.9 करोड़ रुपए (लगभग 70 करोड़) की घोषित पूंजी के साथ टॉप पर हैं। वहीं, नवसारी से मौजूदा सांसद व भाजपा प्रत्याशी चंद्रकांत पटेल 44.6 करोड़ रुपए के साथ दूसरे और जामनगर से 42.7 करोड़ रुपए की पूंजी के साथ भाजपा सांसद पूनम माडम (Poonamben Maadam) तीसरे नंबर पर दिखती हैं।

सौराष्ट्र के सभी प्रत्याशियों में सबसे कम व सबसे ज्यादा संपत्ति वाले भाजपाई ही
उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों के साथ जमा किए गए शपथ पत्रों के मुताबिक, सौराष्ट्र क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों में सबसे कम व सबसे ज्यादा संपत्ति वाले प्रत्याशी भाजपा से ही हैं। यहां जूनागढ़ सीट से भाजपा उम्मीदवार राजेश चुड़समा के पास सबसे कम 1.07 करोड़ की संपत्ति है, जबकि जामनगर की उम्मीदवार पूनम माडम रु. 39.27 करोड़ रु. के साथ सबसे अमीर हैं।

5 साल में लखपति से करोड़पति हुए चुड़ासमा
सांसद चुडासमा की संपत्ति में बीते 5 वर्षों में कॉफी इजाफा हुआ है। वे लखपति से करोड़पति हो गए। उनकी आय में 42,93,964 रुपए की बढ़ोतरी हुई, जिससे उनकी संपत्ति 1.07 करोड़ रुपए की हो गई। उनके ऊपर 12.13 लाख का कर्ज है। 2.68 लाख रुपए जीएसटी का भी बकाया है।
गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

पूनम की संपत्ति 11.95 करोड़ बढ़ी
जामनगर लोकसभा सीट से दोबारा उम्मीदवारी कर रही पूनमबेन माडम की संपत्ति में 2014 के मुकाबले 11.95 करोड़ का इजाफा हुआ। उनके पति की संपत्ति भी 9.92 करोड़ बढ़ी है। जिसके चलते पूनम माडम की कुल संपति 17.40 करोड़ से बढ़कर 39.27 करोड़ पर पहुंच गई है। यानी सिर्फ 5 सालों में उनकी संपति 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications