भारी बारिश से गुजरात में ढही दीवार, 6 युवतियों समेत मध्य प्रदेश के 8 मजदूरों की मौत, कई जख्मी

मोरबी। मानसूनी सीजन में गुजरात में भारी बारिश हो रही है। आसमान से बरस रही आफत के चलते यहां मोरबी में एक बड़ी दीवार ढह गई। उसके नीचे 8 लोग दबकर मर गए। इन लोगों में 4 नाबा​लिग भी हैं। सभी मृतक मध्य प्रदेश के हैं। पुलिस ने इनकी पहचान कर ली है। इनमें से ज्यादातर लड़कियां हैं। यह हादसा कामधेनु पार्टी प्लॉट के पास हुआ।

House Wall collapsed in morbi due to heavy rain, 8 dead

संवाददाता के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलने पर कलेक्टर और एसपी समेत उच्च अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए। बताया गया कि कामधेनु पार्टी प्लॉट के पास कुछ मजदूर झोंपड़े बनाकर रह रहे थे। आज दोपहर भारी बारिश की वजह से सभी लोग झोंपड़े में थे, उसी समय बड़ी दीवार गिरने से 10 से ज्यादा लोग दब गए।

बचाव दल के जवानों एवं पुलिस ने मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। तब तक 8 लोगों ने दम तोड़ दिया था। दुर्घटना की खबर मिलते ही एस.पी. कारणराज वाघेला, जिला कलेक्टर मांकड़िया और अधिक कलेक्टर केतन जोशी समेत उच्च अधिकारी मौके पर दौड़ पड़े। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, सभी लोग बाहरी राज्यों से आए हुए मजदूर थे। कलेक्टर ने तमाम परप्रांतीय मृतकों के नाम बताए:-

1.) 30 वर्षीय कस्माबेन सेतुभाई, मध्यप्रदेश
2.) 20 वर्षीय बिदेशभाई मिलीभुडा, मध्यप्रदेश
3.) 19 वर्षीय कविला बिदेश डामोर, मध्यप्रदेश
4.) 18 वर्षीय कालीबेन बलुभाई, मध्यप्रदेश
5.) 16 वर्षीय ललिताबेन चंदूभाई, मध्यप्रदेश
6.) 15 वर्षीय आशाबेन आंबलिया, मध्यप्रदेश
7.) 14 वर्षीय अकलेश सोनुभाई, मध्यप्रदेश
8.) 13 वर्षीय तेजलबेन सोनुभाई, मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+