पीएम मोदी के 'मैं भी चौकीदार' के जवाब में 'बेरोजगार' हुए हार्दिक पटेल

Rajkot News, राजकोट। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन की शुरुआत की थी। इसके बाद केंद्र के मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के अलावा समर्थकों ने भी इस कैंपेन को रफ्तार दी थी। अब कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने इसका जवाब देते हुए अपने नाम के आगे 'बेरोजगार' लगा लिया है। हार्दिक अपने इस नए नाम के जरिए बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश में हैं। ट्विटर यूजर्स के बीच हार्दिक पटेल की इस मुहिम को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

'मैं भी बेरोजगार' कैंपेन की शुरुआत

'मैं भी बेरोजगार' कैंपेन की शुरुआत

बीते दिनों कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हार्दिक पटेल ने सोमवार को मोदी सरकार को घेरते हुए एक बड़े मुद्दे को अपने नाम के आगे जोड़ दिया है। ट्विटर हैंडल पर हार्दिक ने अपने नाम के आगे 'बेरोजगार' शब्द जोड़ दिया है। जिसके बाद हार्दिक के समर्थकों ने भी अपने नाम के आगे 'बेरोजगार' शब्द जोड़ते हुए 'मैं भी बेरोजगार' हैसटैग के साथ रोजगारी की मांग की है। साथ ही कहा कि जो भी युवा बेरोजगार हैं वह नाम के आगे बेरोजगार शब्द जोड़ें ताकि पता चले कि आखिरकार देश में कुल कितने युवा बेरोजगार हैं।

मुद्दों से जनता को भटकाने की कोशिश कर रही है बीजेपी

मुद्दों से जनता को भटकाने की कोशिश कर रही है बीजेपी

बकौल हार्दिक पटेल भाजपा सरकार द्वारा 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया था। लेकिन चुनावों के नजदीक आते ही 'चौकीदार' के नाम से जनता को मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है। उसके विरोध में मैंने 'बेरोजगार' नाम का अभियान छेड़ा है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकार को दो करोड़ रोजगार के वादे की याद दिलाना और रोजगारी के लिए भटक रहे युवाओं के मुद्दे को सामने रखना है।

पीएन ने किया था 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन लॉन्च

पीएन ने किया था 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन लॉन्च

बता दें कि राहुल गांधी ने कथित राफेल डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लगातार 'चौकीदार चोर है' का नारा दे रहे हैं, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री और बीजेपी नेताओं ने 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन लॉन्च किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल समेत, जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+