मासूम बच्चों को साथ रखकर ड्यूटी पर डटी हुई हैं ये 2 सिपाही, DGP ने सराहा, VIDEO

राजकोट। कोरोना-लॉकडाउन के दरम्यान पुलिस पर भी अपने फर्ज निभाने का भार बढ़ गया है। यहां 2 महिला पुलिसकर्मियों की दिनचर्या और ड्यूटी के प्रति उनकी सजगता से यह बखूबी समझा जा सकता है। पड़धरी में स्थित थाने में तैनात ये दो पुलिसकर्मी अपने बच्चों को रोज घर से साथ लाती हैं और बिना थके ड्यूटी करती हैं। इन बच्चों में 10 माह की बेटी और 14 महीने का बेटा शामिल हैं। बच्चों की इतनी कम उम्र में कोई मां आमतौर पर देखभाल करने के लिए घर पर समय बिता रही होती है। मगर, इन दो पुलिसकर्मियों से यह सीख मिलती है कि, मुश्किल घड़ी में भी फर्ज निभाना नहीं भूलना चाहिए।

इन मांओं को ममता के साथ-साथ है फर्ज की फिक्र

इन मांओं को ममता के साथ-साथ है फर्ज की फिक्र

इन दो पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा देख खुद राज्य के डीजीपी ने भी तारीफ की है। लोग इनके बारे में सुन-सुनकर इनकी सराहना कर रहे हैं। इन दो महिला पुलिसकर्मियों में एक नेहा कणजारिया असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हैं और दूसरी चेतना वालाणी कॉन्स्टेबल के तौर पर पड़धरी थाने में अपना फर्ज निभा रही हैं। चेतना का 14 महीने का बेटा और नेहा की 10 माह की बेटी है।

एक के तो पति भी पुलिस में, दोनों ड्यूटी पर ही हैं

एक के तो पति भी पुलिस में, दोनों ड्यूटी पर ही हैं

संवाददाता के अनुसार, अब दोनों के एक हाथ में दिनभर ममता की डोर तो दूसरे हाथ में कलम रहती है। बच्चे अपनी मां के साथ पुलिस का फर्ज निभाती नजर आते हैं। कॉन्स्टेबल चेतना वालाणी का बेटा काफी छोटा होने के कारण दिनभर साथ ही रखना पड़ता है। वहीं, एएसआई नेहा के पति भी पुलिस डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग राजकोट में होने के कारण नेहा बेन भी अपनी 10 माह की मासूम को साथ रखती है।

मकसद यही- लोगों को कोरोना के कहर से बचाना

मकसद यही- लोगों को कोरोना के कहर से बचाना

दोनों ही अपने जीवन की मुश्किलों को नजरअंदाज कर देश सेवा में जुट रहती हैं। दोनों का एक ही मकसद है कि, लोगों को कोरोना के कहर से बचाना है। इसके लिए दोनों ईमानदारी से अपना काम करते हुए मां के साथ-साथ पुलिस का फर्ज भी बखूबी निभा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+