आधी रात युवती से मिलने उसके घर जा पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने चाकू से नाक काटकर फेंक दी
Gujarat News, अमरेली। गुजरात में बाबरा के एक गांव में एक शख्स आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। जहां प्रेमिका के परिजन जाग गए तो उन्हें दोनों के प्रेमालाप का पता चल गया। उन्होंने वहीं घेरकर शख्स को पर छुरे से हमला कर दिया। उसकी नाक काट दी गई। फिर वह बुरी तरह बिलबिलाने लगा। जहां से उसे हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना बाबरा में जीवापर गांव की है। बीती रात प्रकाश चंदूभाई मकवाणा (23 वर्ष) अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। घर पर दोनों घुलमिल गए। लेकिन अचानक प्रेमिका के घर वाले जाग गए। रात में घर पर ही उन्हें अपनी बेटी के साथ प्रकाश बैठा दिखा तो वे आग बबूला हो उठे। उन्होंने वहीं प्रकाश को पकड लिया और छुरा निकालकर उसकी नाक पर मारा। उससे उसकी नाक कट गई और खून की तुल्ली छूट गईं।

जहां से किसी तरह वह अस्पताल में भर्ती हुआ। जिसके बाद पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रकाश की यह दुर्गति करने वाले सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित के अनुसार, उसका युवती के साथ एक साल से प्रेमसंबंध था। उसने बताया कि युवती के फोन आने पर उसके घर पहुंचा। जहां दोनों एक कोने में बैठकर प्रेमालाप कर रहे थे कि घरवाले जाग गए। जिनमें से दो लोगों ने युवक को पीटा और तीसरा उसके उूपर चढ़ गया। तभी नाक काट दी गई।












Click it and Unblock the Notifications