VIDEO: गुजरात के नए CM भूपेंद्र पटेल कर रहे बाढ़ से जूझते जिलों का दौरा, कैसे हैं हालत देखिए
राजकोट। गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश के बाद जलभराव से संकट पैदा हो गया है। जामनगर और राजकोट जिलों में बाढ़ जैसे हालत हैं। हजारों लोग निचले से उूपरी इलाकों में शिफ्ट हुए हैं। वहीं, कुछ लोगों को एयरलिफ्ट भी करना पड़ा है। आज गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आपदा-प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने निकले। उन्होंने सौराष्ट्र क्षेत्र में भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने और राहत कार्यों को सुचारू रूप से चलवाने के लिए राजकोट का दौरा किया।
Recommended Video

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट ने रणविजय सिंह हालात की जानकारी देते हुए बताया कि, अब तक 39 लोगों को बचाया गया है और 11 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। साथ ही 1 शव बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि, अभी 2 टीमें राजकोट में और 1 टीम पोरबंदर में बचाव अभियान कर रही है। क्षेत्र में तीन दिनों तक भारी बारिश के मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर NDRF के डिप्टी कमांडेंट रणविजय सिंह ने कहा कि, हम संकट से निपटने की तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, गुजरात में हमारी 20 टीमें हैं जिसमें से 18 टीमों को मौसम विभाग के अनुसार जहां-जहां बारिश होने की संभावना है, वहां पर तैनात किया है। इसके अलावा 2 टीमें रिज़र्व में हैं।

राजकोट महानगरपालिका के कमिश्नर अमित अरोरा ने भी आज की स्थिति के बारे में जानकारी दी। अरोरा ने कहा, ''शहरी क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में 13 इंच बारिश हुई है। इससे जलभराव का संकट आ पड़ा है। अमित अरोरा ने बताया कि, निचले क्षेत्रों में जलभराव से जूझते 1400 लोगों को शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि, आज 335 लोगों को बचाया गया है। शहर के अंदर से पानी धीरे-धीरे नीचे जा रहा है। उन्होंने बताया कि, ग्रामीण क्षेत्रों में आजी के अंदर पानी का बहाव जारी है। आजी बांध 29 फीट पर ओवरफ्लो करता है वो अभी 27 फीट पर है। अरोरा ने कहा कि, आजी बांध ओवरफ्लो होता है तो हमने ज्वाइंट फायर और पुलिस की 16 अलग-अलग टीमें बनाई हैं। जो बचाव-कार्य में जुटी हैं।













Click it and Unblock the Notifications