गुजरात में अदालत के पास कांग्रेसी विधायक पर हमला, 8 लोग हथियार लेकर टूट पड़े
राजकोट। गुजरात में कांग्रेसी विधायक कांतिभाई परमार समेत 3 लोगों पर जानलेवा हमला हो गया। यह विधायक सेशन्स कोर्ट आए हुए थे। इसी दौरान कोर्ट के पास हथियारों के साथ आए 8 लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस हमले में विधायक और उनके साथ के लोग घायल हो गए। सभी को हॉस्पिटल ले जाया गया। संवाद सूत्रों के मुताबिक, यह हमला किसी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के चलते हुआ। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कांतिभाई परमार ठासरा के विधायक हैं। वह शुक्रवार सुबह जब कोर्ट के पास अपनी कार में थे, तभी अचानक हमला हुआ। हमलावरों के पास लाठी और छुरा जैसे हथियार थे। विधायक के कुछ भी समझने से पहले ही कार पर हमला कर दिया गया। कार से बाहर निकले विधायक और उसके दोनों साथियों को भी लहूलुहान कर दिया गया।
घटना के चलते लोगों का शोर सुनकर कुछ ही मिनटों में पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस द्वारा विधायक समेत तीनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सरेआम कोर्ट परिसर के पास विधायक पर हुए हमले से सनसनी फैल गई।












Click it and Unblock the Notifications