गुजरात में शराब की महफिल जमाते धरे गए भाजपा के मंत्री समेत 45 लोग

Rajkot news, राजकोट। गुजरात में भरूच के कुकरवाड़ा में फार्महाउस पर बुटलेगर के बेटे की जन्मदिन की पार्टी का जश्न मनाया जा रहा था कि तभी पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस छापेमारी होते ही शराब की महफिल सजाने वाले सारे लोगों में हड़कंप मच गया और कितनों के तो होश उड़ गये थे।

Fourty Five people in custody for doing wine party in Gujarat

शराब निषेध कानून के तहत पुलिस ने 45 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से गाड़ियां समेत कुल 11,26,400 रुपये कब्जे में ले लिए और सभी लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कारवाई की। भरूच तालुका के युवा भाजपा मंत्री जयदेव पटेल को भी शराब पार्टी में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने जो सूची दी उसमें 12वें नंबर पर जयदेव पटेल का नाम दर्ज है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भरूच के कुकरवाड़ा गांव के ऋषि उमेश भवभाई पटेल के फार्महाउस में भरूच के कुख्यात बुटलेगर निलेश निवोद मिस्त्री के बेटे दीप की जन्मदिन की पार्टी रखी गई थी। भरूच जिला पुलिस द्वारा 31 दिसम्बर को लेकऱ चौकसी बरती जा रही है और इसी सिलसिले में नाइट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को खबर मिली के कुकरवाड़ा मे एक फार्म हाउस पर शराब की पार्टी चल रही है।

बर्थडे पार्टी का जमकर जश्न मानाया जा रहा था और ऐसे में पुलिस ने छापेमारी कर दी। पुलिस ने 45 लोग, शराब की बोतलें, 29 मोबाइल, 18 गाड़ियां और 11,26,400 रुपये कब्जे मे लीए।

ये भी पढ़ें- Gujarat IB Report: भाजपा ने अगर नहीं किया ये काम तो लोकसभा चुनाव में हो सकता है भारी नुकसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+