गुजरात में AAP की सरकार बनी तो हर गाय की सुविधा के लिए 40 रुपए रोजाना देंगे: CM केजरीवाल
राजकोट। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात आए। उन्होंने कहा कि, यदि आम आदमी पार्टी गुजरात में जीती तो हमारी सरकार प्रत्येक गाय के रख-रखाव के लिए प्रति दिन 40 रुपए प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार प्रत्येक जिले में मवेशियों के लिए पशुशाला का निर्माण भी कराएगी।

गुजरात में अरविंद केजरीवाल का वादा
आवारा गायों के विषय पर बोलते हुए, केजरीवाल ने राजकोट में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "दिल्ली में, हम प्रत्येक गाय के रखरखाव के लिए प्रति दिन 40 रुपये देते हैं; जिसमें 20 रुपये दिल्ली सरकार और 20 रुपये नगर निगम से आते हैं। अगर 'आप' गुजरात में सरकार बनाती है, तो हम प्रति गाय 40 रुपये प्रति गाय (रखरखाव के लिए) देंगे। और हम हर जिले में गौशाला का निर्माण करेंगे जहां आवारा गायों और उन गायों को रखा जा सके जिन्होंने दूध देना बंद कर दिया है। गायों के लिए इस तरह के और कदम उठाए जाएंगे।"

'हमारी पार्टी बना रही सरकार'
केजरीवाल ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि "भाजपा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी प्रयास कर रही है"। उन्होंने कहा कि भाजपा ने "आप के जितने वोट हथियाने और भाजपा विरोधी वोटों को बांटने की जिम्मेदारी कांग्रेस को दी है।" केंद्रीय खुफिया ब्यूरो की एक "खुफिया रिपोर्ट" का हवाला देते हुए, केजरीवाल ने कहा, "अगर आज चुनाव हुए, तो आईबी की इस रिपोर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी (गुजरात में) सरकार बना रही है। हालांकि जीत का अंतर थोड़ा छोटा होगा। मैं चाहता हूं कि हमें बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए गुजरात के लोगों के बीच जाना चाहिए।

कांग्रेस-भाजपा दोनों हमें गालियां दे रहे हैं
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जब से आईबी की "रिपोर्ट" सामने आई है, भाजपा "उग्र" है और कांग्रेस के साथ "गुप्त बैठकें" कर रही है, जिसके बाद दोनों ने केजरीवाल को "एक ही भाषा में" गाली देना शुरू कर दिया है।' अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, 'भाजपा कांग्रेस को गाली नहीं दे रही है, न ही कांग्रेस भाजपा को गाली दे रही है, लेकिन दोनों हमें गालियां दे रहे हैं।'

' कांग्रेस और भाजपा को वोट न दें'
केजरीवाल बोले, '"मैं गुजरात के लोगों से कह रहा हूं..आप सावधान रहें, कांग्रेस और भाजपा को वोट न दें। उन्हें वोट देना बेकार है, उनको वोट देना गुजरात के हित में नहीं होगा। जो लोग बीजेपी से नाराज़ हैं, वे हमें वोट दें ताकि गुजरात में बदलाव लाया जा सके। भाजपा-कांग्रेस को हराकर दिल्ली और पंजाब को दोहाराया जाएगा।'
केजरीवाल के साथ-साथ आप के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सौराष्ट्र क्षेत्र के सुरेंद्रनगर में एक रैली को संबोधित किया। बाद में, वे उत्तरी गुजरात में साबरकांठा जिले के खेड़ब्रह्मा में एक रैली में भाग लेने चले गए। शनिवार की रात केजरीवाल ने राजकोट में एक गरबा समारोह में हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications