दुकान में घुसीं 6 महिलाएं, कुछ ने व्यापारी को उलझाया बातों में, बाकी ने 1 मिनट में यूं चुरा लिए पैसे

Recommended Video

    दुकान में घुसीं 6 महिलाएं 1 मिनट में यूं चुरा लिए पैसे

    राजकोट। पिछले कुछ समय से शहर में एक दुपट्टा गैंग सक्रिय हुई है। देखने में आया है कि गैंग की महिलाएं एकसाथ दुकान के पास आती हैं और बाद में कुछ महिलाएं व्यापारी को अपनी बातों में उलझा लेती हैं। फिर, बाकी कुछ महिलाएं चोरी को अंजाम देती हैं। उसके बाद एकसाथ वहां से निकल जाती हैं। ऐसी ही एक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि 6 महिलाएं एक दुकान में आईं। व्यापारी को बातों में उलझाकर दुपट्टे की आड़ में अजीब स्टाइल से 20 हजार रुपयों की चोरी कर फरार हो गईं।

    व्यापारी को शक हो गया, लेकिन तब तक..

    व्यापारी को शक हो गया, लेकिन तब तक..

    पुलिस के मुताबिक, कल दोपहर के वक़्त याग्निक रॉड स्थित क्रिष्ना पानीपुरी और आइसक्रीम पार्लर में पानी पीने के बहाने 6 महिलाएं घुसी थीं। सीसीटीवी में स्पष्ट देखा जा सकता है कि, कुछ महिलाएं व्यापारी को बातों में लगा रही हैं और बाकी महिलाए दुपट्टा बीच में रखकर काउंटर से 20 हजार 300 रुपये निकाल लेती हैं। हालांकि, व्यापारी को शक हो गया और उसने महिलाओं को बाहर निकाल दिया, लेकिन इससे पहले उन्होंने अपना काम कर लिया था।

    फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    बाद में दुकान में काम करने वाले व्यक्ति ने मालिक श्रवण गुज्जर को चोरी होने की जानकारी दी। जिसके चलते उनके द्वारा यह सीसीटीवी चेक करने पर पानी पीने आई महिलाओं द्वारा चोरी करने की बात स्पष्ट हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर श्रवण गुज्जर ने ए डिवीजन पुलिस में अर्जी दी है। जिसके चलते पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    व्यापारी कर रहे जल्द से जल्द पकड़ने की मांग

    व्यापारी कर रहे जल्द से जल्द पकड़ने की मांग

    बता दें कि, कुछ दिनों पहले शहर के गुंदावाड़ी क्षेत्र में भी इसी प्रकार साड़ी चोरी होने की घटना सामने आई थी। ऐसे में इस महिला गेंग को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग व्यापारी कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+