दोस्त के मोबाइल पर मैसेज किया 'I Quit', फिर गुजरात में 11वीं मंजिल से कूद गया BCA का छात्र
राजकोट। गुजरात में राजकोट स्थित मुंजका में BCA के एक छात्र ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने अपने दोस्त के मोबाइल पर 'I Quit' का मैसेज भेजा। पता चलते ही कॉलेज में हड़कंप मच गया। उसके दोस्त ने जैसे ही अपने मोबाइल पर उस छात्र का मैसेज पढ़ा तो वह फ्लैट की तरफ दौड़ा। वहां देखा तो छात्र गैलरी में पड़ा था। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने छात्र को गंभीर स्थिति में क्राइस्ट अस्पताल पहुंचाया। वहां से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, देर रात उसका दम टूट गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान आरुष जगदीशन के रूप में हुई है। वह केरल का निवासी था। पिछले 2 सालों से यहां होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता मुंद्रा में नौकरी करते हैं। आरुष मुंजका में स्थित श्री सिटी एपार्टमेंट में रहते केरालीयन मिथुनभाई शिबु के घर खाना खाने के लिए जाता था। हालांकि, उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
बताया जाता है कि फ्लैट के अंदर जाने के बदले उसने दोस्त के मोबाईल में 'I Quit' का मैसेज भेजकर गैलरी से नीचे छलांग लगाई थी। पुलिस खुदकुशी का कारण जानने के लिए आरुष के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications