89 साल की वृद्धा थाने आकर खाती है आइस्क्रीम, सिपाहियों को देकर जाती है आशीर्वाद VIDEO

राजकोट। मदर्स डे के मौके पर गुजरात में राजकोट स्थित भक्तिनगर पुलिस थाने की काफी चर्चा हुईं। इसकी वजह हैं एक 89 साल की वृद्धा। वीनू बेन अढ़िया नामक यह वृद्धा पिछले साढ़े तीन साल से थाने में आ रही है। रोज वह पुलिस अधिकारियों से आइस्क्रीम खाती है और फिर आशीर्वाद देकर चली जाती है। इस अनोखी मां की थाने के पुलिसकर्मी हर तरह की सहायता भी करते हैं।

पुलिसवालों की अनोखी मां हैं 89 साल की वीनू बेन

पुलिसवालों की अनोखी मां हैं 89 साल की वीनू बेन

संवाददाता ने बताया कि, वीनू बेन अढ़िया राजकोट के मेहुलनगर की गली नम्बर-6 में रहती हैं। पुलिस कहते हैं कि वे दिन में दो बार पैदल थाने आती हैं। आश्चर्य की बात है कि इतनी उम्रदराज होने के बावजूद वह अपने घर से पुलिस थाने तक पैदल आती जाती हैं। यह सि​लसिला साढ़े तीन साल से चला आ रहा है।

कोलकाता में बरसों पहले टीचर थीं

कोलकाता में बरसों पहले टीचर थीं

वीनू बेन का परिवार करीब 70 साल से राजकोट में है। जब भी वो थाने में आती हैं, तो पुलिसकर्मी सम्मान से पास बिठाते हैं उसके बाद खाने के लिए आइस्क्रीम देते हैं। साथ ही अपने फोन से उसकी बात उनके बेटी और पोते से भी करवाते हैं। एक कॉन्सटेबल ने कहा कि, वीनू बेन कोलकाता में बरसों पहले टीचर रह चुकी हैं। अब वह हमारे यहां थाने में दो-ढाई घंटे बैठती हैं।

यूं पुलिस से बढ़ीं उनकी नजदीकियां

यूं पुलिस से बढ़ीं उनकी नजदीकियां

पहली बार वीनू बेन साढ़े 3 साल पहले भक्तिनगर थाने पहुंची थीं, तब उन्होंने अपने मकान मालिक के खिलाफ शिकायत की थी। पीआई विरलदान गढ़वी ने उनकी बात सुनी थी। उन्होंने मकान मालिक से बात कर मकान खाली न कराने के लिए विनती की। उसके बाद वृद्धा और पीआई गढ़वी के बीच मां-बेटे जैसा संबंध हो गया।

बीमार हुईं तो पूरा स्टाफ सेवा में लग गया था

बीमार हुईं तो पूरा स्टाफ सेवा में लग गया था

दो साल पहले जब वह बीमार हुईं, तो थाने का पूरा स्टाफ उनकी सेवा में लग गया था। तभी से वह सभी को अपना परिवार मानकर यहां आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+