महिला ने पूर्व पति की 2 करोड़ की संपत्ति कब्जाने के लिए 2 लाख रु. देकर खुद ही बच्चा किडनैप कराया
राजकोट। गुजरात में राजकोट पुलिस की क्राइम ब्रान्च ने डेढ़ साल पहले अगवा हुए एक बच्चे को खोज निकाला है। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने अपने पूर्व पति की 2 करोड़ रुपए की संपत्ति के लिए 2 लाख रुपए देकर बच्चे को गुंडों से किडनैप कराया था। बहरहाल, बच्चे को अगवा करने वाले दंपति समेत वह महिला भी पुलिस की गिरफ्त में है।

5 शादियां कर चुकी युवती बड़ी गुनहगार निकली
संवाददाता ने बताया कि, जिस महिला ने बच्चे को किडनैप कराया, उसका नाम सलमा है। पता चला है कि, सलमा अब तक अलग-अलग करीब 5 शादियां कर चुकी है। वर्ष 2012 में खंभालिया के नाथालाल नामक युवक से साथ प्रेम विवाह किया था। फिर वर्ष 2016 में उससे तलाक ले लिया था। वर्ष 2019 में नाथालाल सोमैया ने अपनी 2 करोड़ की जमीन बेची। जिससे संपत्ति की लालच में सलमा ने बच्चे के उठवाने की सोची। उस बच्चे के सहारे वह फिरौती मांगती। हालांकि, वारदात की शिकायत समय पर ही पुलिस से कर दी गई थी और पुलिस बच्चे को खोजने में जुटी थी।

2 करोड़ संपत्ति कब्जाना चाहती थी
एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि, सलमा ने अपने पूर्व पति की 2 करोड़ रुपए की संपत्ति के लिए राजकोट से बच्चे का अपहरण करवाया। उस बच्चे को एक दंपति ले भागे थे। अब क्राइम ब्रांच ने खंभालिया तहसील में सलमा के घर छापा मारा तो एक जगह से बच्चा बरामद हो गया। बाद में पूछताछ में सलमा बोली कि, मैंने यह बच्चा द्वारका से सलीम सुभणिया और उसकी पत्नी फरीदा सुभणिया से एक लाख रुपये में खरीदा है।

फिर पुलिस ने 3 पकड़ लिए
जबकि, पुलिस ने पता किया है कि, सलमा ने सलीम और उसकी पत्नी का संपर्क कर बच्चे का अपहरण करवाया था। इसके बाद गलत एफिडेविट बनावाया कि बच्चे का पिता नाथालाल है और उसने खुद इस बच्चे को जन्म दिया है। सलमा ने पूर्व पति पर इस प्रकार का आरोप लगाकर फिर से शादी भी कर ली थी। हालांकि, पुलिस ने उसका भंडाफोड़ दिया है।

पूर्व पत्नी की साजिश से पति के होश उड़े
पूर्व पत्नी की घिनौनी सचाई सामने आने पर पति नाथालाल भी भौंचक्का रह गया और पुलिस के सामने रो पड़ा। उधर, पुलिस ने आरोपी पत्नी सलमा और बच्चे को किडनैप करने वाले सलीम और उसकी पत्नी को जेल भेज दिया है। वहीं, मुक्त कराया गया बच्चा अभी थाने में पुलिसकर्मियों के पास है। डीएनए टेस्ट कराए जाने के बाद उसे असली पिता को सौंपा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications