युवती से संबंध बनाते समय बुजुर्ग के कमरे का दरवाजा खुला छोड़ा, हनीट्रैप ने ली जान

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट के रैयाधार क्षेत्र में एक बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाया गया, पैसे नहीं मिले तो मार डाला गया। मृतक बुजुर्ग जामनगर का रहने वाला था। उसे दो युव​तियों समेत चार लोगों ने झांसे में लिया था और उसकी अश्लील वीडियो बनाई थीं। पुलिस ने इस मामले में 2 युवतियों समेत एक आरोपी को दबोचा है। वहीं, चौथे की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने पता लगाया, हनीट्रैप में फंसा था बुजुर्ग

पुलिस ने पता लगाया, हनीट्रैप में फंसा था बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, चारों अभियुक्तों ने 60 साल के किरीटभाई महेता को दो साल पहले झांसे में लेना शुरू किया। हाल ही उससे पैसों को लेकर बहसबाजी हुई, जिसमें मारपीट के चलते वृद्ध की मौत हो गई। तीन अभियुक्तों के पकड़ने के बाद पुलिस ने प्रेस कान्फ्रेंस की। जिसमें बताया गया कि अहमदाबाद की गायत्री बा और विरमगाम की वंदना देह व्यापार करती थीं।

दो साल पहले करीब आईं दो युवतियां, एक दूर हो गई

दो साल पहले करीब आईं दो युवतियां, एक दूर हो गई

दो साल पहले वंदना उर्फ वंशिका किरीटभाई महेता से मिली। फिर दोनों युवतियों ने रुपए हड़पने के लिए राजकोट के अली शेख और आटकोट के यासिन से मिलकर किरीटभाई को झांसे में लिया। फिर चारों अभियुक्तों ने जो प्लान बनाया, उसके तहत गायत्री-बा किरीटभाई से दूर हो गई।

फ्लैट में ले गई युवती, दो ने वीडियो बनाए

फ्लैट में ले गई युवती, दो ने वीडियो बनाए

मगर, किरीटभाई के राजकोट आने के बाद वंदना उसे अपने बाइक पर रैयाधार के शांतिनगर फ्लेट में ले गई। जहां किरीटभाई के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। ठीक उसी समय अली और यासीन ने दरवाजे से उनका वी​डियो बनाया। इसके बाद वंदना का इशारा पाते ही दोनों फ्लैट के उस रूम के अंदर आ घुसे। यासीन ने कहा, 'मेरी बीवी के साथ क्या कर रहे हो?' फिर किरीटभाई की पिटाई कर दी। वहीं, अली ने छुरा दिखाकर डराया था।

मारा और, लाश को लगाने लगे ठिकाने

मारा और, लाश को लगाने लगे ठिकाने

इससे किरीटभाई की नाक से खून बहने लगा। उन्होंने अली और यासीन से कहा, 'मेरा बेटा लंदन रहता है, उसको मत बताइए। बताओगे तो मेरी इज्जत चली जाएगी। इतना बोलकर उनकी सांस फूलने लगीं और कुछ ही देर में दम टूट गया। जिसके बाद गायत्री बा, वंदना और अली ने मिलकर लाश को ठिकाने लगाने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने अंधेरा होने का इंतजार किया।

..लेकिन पकड़े गए

..लेकिन पकड़े गए

वहीं, मृतक को ढूंढते उसके भतीजे किंजलभाई समेत परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किंजलभाई की शिकायत के आधार पर गायत्री बा, वंदना उर्फ वंशिका और अली को घर से दबोचा। साथ ही यासीन को ढूंढने के लिए छानबीन शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+