बाइक ने पकड़ी आग, चंद मिनटों में हुई खाक, वह चीखता-चिल्लाता रह गया, लोग वीडियो बनाते रहे

Gujarat News, राजकोट। शहर के बजरंगवाड़ी रोड पर बीती रात करीब 8 बजे एक बाइक में आग भड़क उठी। बाइक पर सवार शख्स आग में झुलसने लगा। बचने के लिए वह चीखा-चिल्लाया, मगर वहां कोई मदद करने उसतक नहीं आया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटती रही। कुछ लोग वीडियो बनाने लग गए तो कुछ तमाशा देखते रहे। मगर, उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं की गई। काफी देर बाद फायर ब्रिगेड वहां पहुंची और अधमरे शख्स को वहां से हटाकर ले गई।

45 year-old man seriously injured in bike-fire, people didnt help him

अब सोशल साइट्स पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग घटनस्थल पर शख्स के साथ हुई आपबीती को बयां कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान लाभदीप सोसायटी के रहने वाले 45 वर्षीय नानजीभाई भगवानजीभाई परमार के रूप में हुई है।

वह अपनी बाइक पर कहीं जा रहा था कि अचानक बजरंगवाड़ी रोड पर बाइक ने आग पकड़ ली। इस आग ने चंद मिनटों में बाइक को खाक कर डाला और उसकी जान पर भी बन आई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+