HIV पॉजिटिव 16 साल की लड़की गुजरात में बनी पुलिस इंस्पेक्टर! संभाला महिला थाने का चार्ज, वीडियो
Recommended Video
राजकोट। गुजरात में एड्स पीड़िता 16 साल की एक बेटी को पुलिस इंस्पेक्टर बनाया गया। राजकोट के महिला पुलिस थाने में वह बतौर थाना इंचार्ज बैठी। उसकी इच्छा थी कि वह PI बने, इसलिए पुलिस ने उसकी यह इच्छा पूरी की। उसे देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। वहीं सुनैना मजमुदार (नाम बदला हुआ) के पेरेंट्स की आंखों में भी आंसू आ गए।

पुलिस कमिश्नर ने पूरा कराया ख्वाब
संवाददाता के अनुसार, राजकोट डिस्ट्रिक्ट नेटवर्क ऑफ पीपल लीविंग विथ एचआईवी नामक संस्था ने मासूम बच्ची की ख्वाहिश के बारे में शहर के पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल से अनुरोध किया था। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने बच्ची की इस इच्छा को पूरा करने का निर्णय लिया।

सिपाहियों ने किया सैल्यूट
पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल से लेकर कई अधिकारियों ने सुनैया को बुलवाया। जिसके बाद महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में सुनैया को किसी अनुभवी पुलिस इंस्पेक्टर की तरह गाड़ी से उतारा गया। फिर उसे सैल्यूट कर थाने का चार्ज सौंपा गया। थाने के पुलिसकर्मीयों ने अपनी इस नई अधिकारी का फूलों से स्वागत कर सलामी दी।

परिपक्व पुलिस अधिकारी की तरह काम में जुटी
पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा पूरी होते देख सुनैना खुश नजर आई। वहां पर मौजूद सभी की आंखें भर आईं और सबने राजकोट पुलिस द्वारा किए गए इस काम की दिल से सराहना की। वह भी कुछ देर तक अपना दुःख और तकलीफ भूलकर सच्चे पुलिस अधिकारी की तरह काम में जुट गई थी।












Click it and Unblock the Notifications