विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस आज, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने क्यों डॉक्टर मालती की थपथपाई पीठ ?
Rajasthan News: राजस्थान में आज विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस कुछ अनूठे तरीके से मनाया गया। विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के मौके पर उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी ने डॉक्टर मालती गुप्ता एवं डॉक्टर रितिका अग्रवाल द्वारा लिखित और चित्रांकित द्विभाषी पुस्तिका पानी और आग एक अनूठा संगम का विमोचन किया गया।
इसके साथ ही इसी विषय पर मूक बधिर दिव्यांगजन के लिए विशेष तौर पर बनाया गया वीडियो तथा दृष्टि बाधित दिव्यांग जन के लिए ब्रेल लिपि में लिखी गयी कविता का विमोचन भी उपमुख्मंत्री दीया कुमारी द्वारा किया गया।
डॉक्टर मालती गुप्ता, पूर्व विभागाध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी, सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज, जयपुर ने बताया कि आज विश्व में पहली बार बर्न्स विषय पर दिव्यांगजन के लिए विशेष तौर पर सिंग लैंग्वेज में वीडियो एवं ब्रेल लिपि में कविता प्रिंट की गई है।

विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस को लेकर डॉक्टर मालती द्वारा किये गए प्रयासों पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सराहना की।
डॉक्टर मालती गुप्ता ने दीया कुमारी को एक रिप्रजेंटेशन भी दिया जिसमें यह निवेदन किया गया है कि राजस्थान सरकार बर्न मुक्त राजस्थान अभियान आरम्भ करे यदि ऐसा होता है तो हमारा प्रदेश यह अभियान आरम्भ करने वाला देश का प्रथम प्रदेश होगा।
दीया कुमारी ने आश्वासन दिया कि वो इस निवेदन को संबंधित विभाग को भेजेंगी और ये अभियान प्रदेश में शुरु हो, यह एक अच्छा और जनसाधारण के लिए लाभदायक है।
विमोचन कार्यक्रम में डॉ मालती गुप्ता के साथ इस मुहिम में विशिष्ट सहयोगी टीम के रूप में, डॉ रितिका अग्रवाल, निश्चेतन विशेषज्ञ, डॉ नीलिमा टिक्कू, सुप्रसिद्ध लेखिका एवं साहित्यकार, एवं प्रकाशक दीपक सैनी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications