इस महिला ने शादी में मेकअप के चक्कर में खो दिया 10 लाख के गहनों से भरा थैला
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके में ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाने आई एक महिला के दस लाख के गहने पार हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुनीता गांव नारायण का बास की रहने वाली है। लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि अपने पति धर्मवीर व भांजे हर्षित के साथ बुधवार को मोटरसाइिकल पर सवार होकर गांव आंतरोली निवासी अपने मामा के बेटे की शादी में जा रही थी। रास्ते में लक्ष्मणगढ़ में शगुन ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाने के लिए रुक गई थी। वह शादी में पहनने के लिए गहने थैले में डालकर अपने साथ लाई थी। ब्यूटी पार्लर में रुकने के दौरान उसने वह थैला वहां पर रख दिया। थैले में करीब दस लाख रुपए के गहने थे। नौ तौला सोने के इन गहनों में मेहल, रानी हार, टेवटियो आदि शामिल थे।
सुनीता ने बताया कि मेकअप करवाने के बाद वह पति व भांजे के साथ आंतरोली में मामा के घर के लिए रवाना हो गई और गहनों से भरा थैला ब्यूटी पार्लर में ही भूल गई। मामा के घर पहुंचने के बाद उसे गहनों के थैले की याद आई तो वह पति के साथ वापस पार्लर आई, मगर पार्लर में थैला नहीं मिला। इस पर सुनीता ने पार्लर संचालिका पर गहने चोरी का शक जताते हुए पुलिस थाने में शिकायत दी है।












Click it and Unblock the Notifications