महिला बैग में भरकर लाई लाखों रुपए और मंदिर के दानपात्र में डाल गई, देखें Viral Video
VIDEO: महिला बैग ने मंदिर के दानपात्र में डाले लाखों रुपए
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ के दरबार का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला मंदिर के दानपात्र में नोटों की गड्डियां डालती नजर आ रही है, जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। इसी दौरान किसी ने पूरे वाक्ये को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

जानकारी के अनुसार जलझूलनी मेले के आखरी दिन सावलिया सेठ के विग्रह को बाहर लाकर बेवाण में विराजित करने की तैयारी की जा रही थी। उस दौरान एक महिला श्रद्धालु एक बैग लेकर मंदिर पहुंची। पहले तो उसने सावलिया सेठ के दर्शन किए और फिर बैग से नोटों गड्डियां निकालकर दानपात्र में डालनी शुरू की।
शुरुआत में तो लोगों ने इसे सामान्य बात समझा, मगर काफी देर तक यह सिलसिला जारी रहा तो लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। अनुमान है कि महिला ने करीब 50 लाख रुपए दानपात्र में डाले हैं। हालांकि महिला श्रद्धालु की पहचान नहीं हो पाई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि महिला इंदौर के आस-पास की रहने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications