SIKAR : पत्नी ने पति को दी बेवफाई की सजा, चुन्नी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

सीकर, 13 जुलाई। राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में मकसूद नाम की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दस दिन पहले उसकी पत्नी ने ही हत्या की थी। फिर वारदात को आत्महत्या का रूप दे दिया, जिसे हर किसी ने मान भी लिया।

sikar news

अब पुलिस जांच में पता चला कि मकसूद की पत्नी ने उसे बेवफाई के शक में मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस की मानें तो मकसूद मोबाइल पर दूसरी महिलाओं से बात करता था, जो उसकी पत्नी को अच्छा नहीं लगता था। ​

फतेहपुर डीएसपी राजेश विधार्थी ने बताया कि फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने पति की हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। मृतक मकसूद की मां ने फतेहपुर कोतवाली पुलिस थाने में बेटे की हत्या होने की आशंका की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने जांच करते हुए 10 जुलाई को मोमिनपुरा में कब्र में से मृतक मकसूद का शव निकलवा कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।

sikar news

फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी मदीना को फतेहपुर के वार्ड नंबर 52 लोहारों का मोहल्ला में स्थिति उसके घर से गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में तो वह पुलिस को गुमराह करती रही। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया।

उसने पुलिस ने बताया कि उसका पति मोबाइल पर दूसरी महिलाओं से अश्लील बातें करता था। यह सब मदीना को अच्छा नहीं लगता था। 2 जुलाई को जब मकसूद अपने कमरे में सो रहा था तो उसने अपनी चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर चुन्नी को कुंडी पर लटका दिया ताकि लोग उसे आत्महत्या समझें। कोतवाली पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+